डेन वान निएकेर्क ने साउथ अफ्रीका के लिए 194 मैच खेले हैं, जिसमें 107 वनडे, 86 टी20 और 1 टेस्ट मैच शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में 4,074 रन बनाए हैं और 204 विकेट भी चटकाए हैं। लिए। निएकेर्क ने साउथ अफ्रीका महिला टीम की 50 वनडे और 30 टी20 मैचों में कप्तानी भी की। इस दौरान उन्होंने 29 वनडे और 15 टी20 मैचों में दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाई। वह साउथ अफ्रीका महिला टीम में व्हाइट बॉल क्रिकेट की मुख्य खिलाड़ी रहीं लेकिन कोरोना काल में चोट ने उनके करियर को ज्यादा लंबा नहीं चलने दिया।