28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दानिश कनेरिया का सूर्यकुमार यादव पर बड़ा बयान कहा ‘वो सब को पीछे छोड़ देगा’

सूर्यकुमार यादव ने बीते रविवार को हैदराबाद में हुए निर्णायक टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 गेंदों में 69 रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी वजह से ना सिर्फ टीम इंडिया मैच जीती बल्कि सीरीज को भी 2-1 से अपने नाम किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 27 Sep 2022, 7:12 PM IST

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav

वर्तमान T20 क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार सूर्यकुमार यादव ने बहुत ही कम समय में खास उपलब्धि हासिल कर ली है। अभी हाल ही में हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में तीसरे और अंतिम निर्णय निर्णायक मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में तूफानी 69 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूर्यकुमार यादव की विराट कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी ने 187 रनों के टारगेट को 6 विकेट से जीतने में टीम की मदद की।

वहीं रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया। इस पारी के बाद सूर्यकुमार यादव की दुनिया भर में तारीफ हुई। और इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पाकिस्तानी टीम के पूर्व खिलाड़ी ने सूर्यकुमार यादव को महान बल्लेबाज बताया है

इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने की तारीफ:

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच में शानदार पारी के बाद सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर दानिश कनेरिया ने सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कहा कि 'मैं यह काफी समय से कह रहा हूं कि वह एक महान बल्लेबाज है। वह एक 360 प्लेयर है जो मैदान के किसी भी तरह शॉट खेल सकता है।

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया को T20 सीरीज में हराकर टीम इंडिया इस मामले में बनी नंबर 1

इसके अलावा कनेरिया ने कहा 'वह तीसरे T20 में शानदार लय में था, वह अलग तरीके से खेलता है और निश्चित ही वह भविष्य में एक महान बल्लेबाज बनेगा। जिस तरीके से वह बल्लेबाजी करता है उसे देखकर लोग बाकी बल्लेबाजों को भूल जाते हैं। यह सच है कि कोहली ने रन बनाए हैं और बाबर आजम भी रन बनाने में नाम कमा रहे हैं लेकिन सूर्यकुमार यादव सभी को पीछे छोड़ देंगे। उन्होंने यह सब बातें एक चर्चा के दौरान अपने यूट्यूब चैनल पर कहीं हैं।

यह भी पढ़ें: भारत के लिए T20i में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले दूसरे कप्तान बने रोहित शर्मा

बता दें कि इस समय आईसीसी T20 रैंकिंग में तीसरे नंबर पर काबिज, सूर्यकुमार यादव डिविलियर्स के बाद मिस्टर 360 के नाम से मशहूर हो गए हैं। वह कई मौकों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर, टीम इंडिया को मैच जिता चुके हैं। अभी तक अपने छोटे से T20 करियर में सूर्य कुमार ने 31 मैचों में 37.4 की औसत से कुल 926 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक भी निकला है।