29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DC vs LSG, IPL 2025: मिशेल मार्श और निकोलस पूरन का अर्द्धशतक, लखनऊ ने दिल्ली को दिया 210 रन का लक्ष्य

DC vs LSG, IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विशाखापट्टनम के ACA-VDCA स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए।

2 min read
Google source verification

DC vs LSG, IPL 2025: आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को अपने शुरुआती मुकाबले में जीत के लिए 210 रन का लक्ष्य दिया है। विशाखापट्टनम के ACA-VDCA स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। अक्षर पटेल की कप्तानी में खेल रही दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी लखनऊ सुपर जायट्ंस टीम की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर ऐडन मार्करम और मिशेल मार्श ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 46 रन (28 गेंद) की साझेदारी की, जिसे 4.4 ओवर में विपराज निगम ने तोड़ा। उन्होंने ऐडन मार्करम को मिशेल स्टार्क के हाथों कैच आउट कराया। मार्करम 13 गेंद में 1 चौके और एक छक्के संग 15 रन बनाकर आउट हुए। हालाकि पहले झटके के बाद मिशेल मार्श के तेवर नहीं बदले।

यह भी पढ़ें- क्रिकेटर केएल राहुल के घर गूंजी किलकारी, पत्नी अथिया शेट्टी ने दिया बेटी को जन्म, फैंस से साझा की खुशी

उन्होंने निकोलस पूरन के साथ मिलकर दिल्ली के गेंदबाजों पर कड़ा प्रहार जारी रखा। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 87 रन (42 गेंद) की साझेदारी हुई। हालाकि मिशेल मार्श 72 रन (36 गेंद, 6 चौके, 6 छक्के) के आउट होने के बाद 13.4वें ओवर में ऋषभ पंत (0), 14.5वें ओवर में निकोलस पूरन (75 रन, 30 गेंद, 6 चौके, 7 छक्के), 16.2वें ओवर में आयुष बदोनी (4 रन), 16.4वें ओवर में शार्दुल ठाकुर (0 रन), 18.4वें ओवर में शाहबाज अहमद ( 9 रन, 8 गेंद, एक चौका) और 19वें ओवर में रवि बिश्नोई (0 रन, 2 गेंद) आउट हुए। लखनऊ की ओर से दिग्वेश राठी (नाबाद 0) और डेविड मिलर (नाबाद 27 रन, 19 गेंद) आखिर तक टिके रहे। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिशेल स्टार्क ने 4 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट चटकाए। कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि विपराज निगम और मुकेश शर्मा ने 1-1 खिलाड़ी को आउट किया।

यह भी पढ़ें- IPL 2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे डेविड वार्नर की किस्मत चमकी, इस टीम की मिली कप्तानी

Story Loader