
Delhi Capitals vs Gujarat Titans Indian Premier League 2023 Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का सातवां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गत चैम्पियन गुजरात टाइटन्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दिल्ली की टीम हर हाल में वापसी करना चाहेगी। दिल्ली को पहले मुक़ाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स के हाथों 50 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं गुजरात ने पहले मुक़ाबले में चेन्नई को 5 विकेट से हराया था।
हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में गुजरात की टीम लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी तो वहीं दिल्ली की कोशिश जीत का खाता खोलने की होगी। ऐसे में अरुण जेटली स्टेडियम में आज कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। गुजरात के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन चोट के चलते आईपीएल से बाहर हो गए हैं। वहीं खब्बू बल्लेबाज डेविड मिलर आईपीएल से जुड़ गए हैं ऐसे में इस मैच में वह प्लेइंग 11 का हिस्सा रहेंगे। इसके अलावा यश दयाल और साई सुदर्शन फिर से इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर आने के लिए तैयार होंगे। इस तरह कोई अन्य बदलाव टीम में मुश्किल ही होगा।
दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो टीम राइली रोसो को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने के लिए मजबूर होगी, क्योंकि तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया की वापसी हो गई है। वहीं, जरूरत पड़ने पर दिल्ली की टीम मनीष पांडे को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में ला सकती है या पहले बल्लेबाजी आने पर मनीष पांडे टीम में हो सकते हैं और बाद में उनको खलील अहमद के लिए रिप्लेस किया जा सकता है। इसके अलावा कोई भी बदलाव टीम में होने की गुंजाइश नहीं है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 -
दिल्ली कैपिटल्स - डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, सरफराज खान (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अमन खान, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, एनरिच नॉर्खिया और खलील अहमद।
गुजरात टाइटन्स - हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, जोश लिटिल, मोहम्मद शमी।
Published on:
04 Apr 2023 12:48 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
