1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना का असर: ECB की मांग, क्रिकेट की हर एक्टिविटी को किया जाए रद्द

Highlight - इंग्लैंड में कोरोना वायरस की वजह से 71 लोगों की हो चुकी है मौत - पिछले सप्ताह ही इंग्लैंड का श्रीलंका दौरा हुआ था रद्द - अगले महीने से इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट का होना है आगाज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 19 Mar 2020, 10:46 AM IST

england.jpg

England cricket Team

लंदन। कोरोना वायरस ( coronavirus ) का प्रकोप सभी देशों के खेल आयोजनों पर सबसे ज्यादा पड़ा है। दुनियाभर में खेल के कई बड़े इवेंट्स को रद्द या फिर स्थगित कर दिया गया है। इस बीच इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ( ECB ) ने कोरोना वायरस के डर से क्रिकेट के सभी मनोरंजन प्रारूपों को भी निलंबित करने की अपील की है।

इंग्लैंड में कोरोना से 71 लोगों की हो चुकी है मौत

ईसीबी की अपील में मैच से पहले होने वाले ट्रेनिंग कैंप, फ्रैंडशिप मैच और हर तरह की क्रिकेट एक्टिविटी शामिल है। आपको बता दें कि ब्रिटेन में अभी तक कोरोना वायरस के 2626 मामले पाए गए हैं जबकि 71 लोगों की मौत हो चुकी है।

पिछले सप्ताह ही इंग्लैंड का श्रीलंका दौरा हुआ था रद्द

कोरोना की बढ़ती दहशत को देखते हुए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने पिछले सप्ताह ही अपना श्रीलंका दौरा रद्द किया था। हालांकि बोर्ड ने अभी तक काउंटी क्रिकेट को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट का आगाज अगले महीने से होना है।

कोरोना की वजह से IPL 15 अप्रैल तक है स्थगित

कोरोना की वजह से सिर्फ इंग्लैंड में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में स्पोर्ट्स इवेंट को रद्द किया जा रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल को भी 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। पहले आईपीएल का आगाज 29 मार्च से होना था।