
वनडे क्रिकेट में आठवीं बार बना दोहरा शतक, देखें तूफानी पारियों की पूरी LIST
नई दिल्ली। पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच वनडे मैचों की सीरीज के चौथे मैच में फखर जमां ने दोहरा शतक लगाया। वो पाकिस्तान की ओर से दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए है। हालांकि इंटरनेशनल लेवल पर फखर से पहले पांच और बल्लेबाजों ने ये कारनामा किया है। वनडे क्रिकेट में सबसे पहला दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भारत के दिग्गज बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 24 फरवरी 2010 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ये कारनामा किया था। सचिन के बाद अबतक पांच और बल्लेबाजों ने दोहरा शतक लगाने की उपलब्धि हासिल की है। फखर के आज के दोहरे शतक को जोड़कर वनडे क्रिेकेट में आठवीं बार दोहरा शतक बना।
वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक -
| खिलाड़ी का नाम | रन | गेंद | साल | विपक्षी टीम |
| सचिन तेंदुलकर | 200 | 147 | 2010 | दक्षिण अफ्रीका |
| वीरेंद्र सहवाग | 219 | 149 | 2011 | वेस्ट इंडीज |
| रोहित शर्मा | 209 | 158 | 2013 | आस्ट्रेलिया |
| रोहित शर्मा | 264 | 173 | 2014 | श्रीलंका |
| क्रिस गेल | 215 | 147 | 2015 | जिम्बाब्वेे |
| मार्टिन गुप्टिल | 237 | 163 | 2015 | वेस्टइंडीज |
| रोहित शर्मा | 208 | 153 | 2017 | श्रीलंका |
| फखर जमां | 210 | 156 | 2018 | जिम्बाब्वे |
अनवर का रिकॉर्ड तोड़ा-
इस सूची में शामिल होने वाले छठें बल्लेबाज फखर जमां हैं। फखर ने अपनी पारी में 155 गेंदों में 24 चौके और पांच छक्के लगाए। फखर इसके साथ ही पाकिस्तान की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व सलामी बल्लेबाज सईद अनवर का रिकार्ड तोड़ा जिन्होंने चेन्नई में 1996 में भारत के खिलाफ 194 रन बनाए थे।
कौन कितनी बार -
फखर के अलावा भारत के सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल वनडे में दोहरा शतक जमा चुके हैं। रोहित ने वनडे में तीन बार 200 का आंकड़ा पार किया है। जबकि सहवाग, सचिन, गुप्टिल और गेल एक-एक बार ये कारनामा कर चुके है।
फखर ने आज जो कामयाबी हासिल की है, उसपर उन्हें कई दिग्गजों ने बधाई भी दी। वकार युनिस, ब्रैंडन मैकुलम, सहित कई दिग्गजों ने फखर को बधाई देते हुए ट्वीट किया। बता दें कि फखर इन दिनों गजब के फॉर्म में है। वो सबसे तेज 1000 रन बनाने के बड़े रिकॉर्ड के बेहद करीब है।
Published on:
20 Jul 2018 06:30 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
