4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ENG vs AUS: 142 वर्ष पुरानी परंपरा को तोड़कर एशेज में नाम और जर्सी नम्बर के साथ खेलेंगे खिलाड़ी!

एक अगस्त से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा एशेज सीरीज। दोनों टीमों ने एशेज सीरीज के दौरान नाम और जर्सी नम्बर के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया है। इस बाबत आईसीसी के पास एक प्रस्ताव दिया गया है, जिसपर सहमति मिलने के बाद 142 वर्ष की परंपरा टूट जाएगी।
2 min read
Google source verification
ऑस्ट्रेलिया की टीम

ENG vs AUS: 142 वर्ष पुरानी परंपरा को तोड़कर एशेज में नाम और जर्सी नम्बर के साथ खेलेंगे खिलाड़ी!

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर जब दो टीमें खेलने के लिए उतरती हैं तो कई रिकॉर्ड बनते भी हैं और कई रिकॉर्ड टूटते भी हैं। मैदान में कुछ ऐसे फैसले होते हैं, जो इतिहास में दर्ज हो जाते हैं तो मैदान से बाहर कुछ ऐसे फैसले होते हैं जो इतिहास को बदलकर नई इबारत लिखने के लिए लिये जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक फैसला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की दोनों टीमों ने लिया है। मैदान में उतरने से पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने 142 वर्ष पुरानी परंपरा को तोड़ने का फैसला किया है। दरअसल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमें 142 वर्ष की परंपरा को तोड़ते हुए इस वर्ष गर्मियों में होने वाली एशेज सीरीज के दौरान नाम और जर्सी नम्बर के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया है। ब्रिटेन के समाचार पत्र गार्जियन की रिपोर्ट की मानें तो इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड तथा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस सम्बंध में आईसीसी के सामने एक प्रस्ताव पेश किया है। अब यदि इस पर आईसीसी बोर्ड की मुहर लग जाती है तो पूरी संभावना है कि दोनों टीम 142 वर्ष की परंपरा को तोड़ते हुए एशेज सीरीज में नाम व नंबर लिखी हुई जर्सी पहनकर मैदान में उतरेंगी। बता दें कि इस वर्ष आईसीसी की नई विश्व चैम्पियनशिप के तहत एक अगस्त से एशेज सीरीज खेलने के लिए दोनों टीमें उतरेंगी।

World Cup 2019: भारत-पाकिस्तान मैच पर ICC का बड़ा बयान, तय समय पर होगा मैच

टेस्ट मैच के दौरान सफेद जर्सी पहनकर खेलती हैं टीमें

बता दें कि क्रिकेट मैच के अलग-अलग प्रारूप के लिए जर्सी निर्धारित है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के नियमों के मुताबिक हर देश को इसका पालन करना पड़ता है। जहां टेस्ट मैच के लिए हर देश को सफेद जर्सी पहननी पड़ती है वहीं, वनडे और टी-20 के लिए हर देश अपनी पसंद के रंग और डिजाइन की जर्सी पहन सकता है। लेकिन जर्सी के डिजाइन में इस बात का ध्यान रखा जाना होता है कि ICC के नियमों का उल्लंघन न हो। बता दें कि टेस्ट मैचों की शुरुआत 1877 में मेलबर्न में हुई थी और तब से लेकर आज तक टेस्ट मैचों में टीमें सफेद या फिर क्रीम रंग की जर्सी में खेलती नजर आती हैं। इसमें खिलाड़ियों के नाम और नंबर नहीं होते हैं, जबकि टी-20 और वनडे क्रिकेट की जर्सी में खिलाड़ियों के नाम और नम्बर अंकित होता है।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.