नई दिल्ली। इंग्लैंड के दौरे पर गई भारतीय टीम इस समय टेस्ट सीरीज खेल रही है। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कल (गुरुवार) से लॉड्स स्टेडियम में खेला जाना है। पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड को कड़ी टक्कर देने के बाद भी भारतीय टीम को 31 रनों के अंतर से हार झेलनी पड़ी थी। ऐसे में भारत के पास अपनी पिछली गलतियों को सुधारने का मौका होगा। टीम इंडिया की कोशिश लॉर्ड्स टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज में बराबरी करने की होगी।