ENG vs IND 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा मुकाबला रोमांचक स्तिथि में पहुंच गया है। पहले भारतीय टीम ने 587 रन बनाए, जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 269 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की शुरुआत पहली पारी में खराब रही और 100 रन के भीतर आधी टीम पवेलियन लौट गई। हालांकि उसके बाद हैरी ब्रुक और जेमी स्थित ने मोर्चा संभाला और टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। इस दौरान भारत ने अपने सभी गेंदबाजों का इस्तेमाल किया लेकिन यह साझेदारी नहीं तोड़ सके। 38वें ओवर में रवींद्र जडेजा के पास हैरी ब्रुक को आउट करने का मौका था लेकिन शुभमन गिल कैच नहीं ले सके और मैदान पर गिर गए।