लखविंदर ने कहा, "शुभमन बेटा, बहुत बढ़िया खेला। आज तुम्हारी बल्लेबाजी देखकर मेरे दिल को बहुत खुशी और सुकून मिला। ऐसा लगा जैसे तुम अंडर-16 और अंडर-19 खेलते थे। मुझे बहुत गर्व महसूस हुआ।" गिल की मां ने भी एक प्यार भरा संदेश साझा किया। उन्होंने कहा, "बेटा, तुम्हारी बल्लेबाजी देखकर बहुत अच्छा लगा। आगे बढ़ते रहो, भगवान तुम्हारा भला करे।" गिल की पारी की बदौलत भारत ने 587 रन बनाए, जो इंग्लैंड में 18 साल में उनका सबसे बड़ा स्कोर है। उनकी ठोस पारी ने भारत को मैच पर नियंत्रण दिलाया। फिलहाल भारतीय गेंदबाजों ने भी शुरुआती झटके देकर मेजबान इंग्लैंड को 20 ओवर में 77/3 पर रोक दिया है।