25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदकिस्मती से… सेमीफाइनल की राह मुश्किल होने पर भड़के सलमान आगा, अपने इन प्लेयर्स पर फोड़ा हार का ठीकरा

Eng vs Pak Match Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्‍लैंड से हारकर सेमीफाइनल की राह मुश्किल होने का दर्द पाकिस्‍तान के कप्‍तान सलमान आगा के चेहरे पर साफ नजर आया। इस अहम मुकाबले में हार के लिए सीधे तौर पर उन्‍होंने अपने बल्‍लेबाजों को दोषी ठहराया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Feb 25, 2026

Eng vs Pak Match Highlights

पाकिस्‍तान के कप्‍तान सलमान आगा। (फोटो सोर्स: IANS)

Eng vs Pak Match Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में मंगलवार को इंग्लैंड ने पल्लेकेले में पाकिस्तान को 2 विकेट से हरा दिया। कप्तान हैरी ब्रूक की शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने 165 रनों के लक्ष्य को 8 विकेट खोकर 19.1 ओवर में हासिल कर लिया। इसके साथ ही इंग्लिश टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है, जबकि पाकिस्‍तान के लिए अब नॉकआउट की राह मुश्किल हो गई है। पल्‍लेकेले में हार के लिए पाकिस्‍तान ने सीधे तौर पर अपने बल्‍लेबाजों को दोषी ठहराया।

'हम वैसा फिनिश नहीं कर पाए'

सलमान आगा ने मैच के बाद हार को पीछे मुड़कर देखते हुए कहा कि बैट से शुरुआत अच्छी हुई, लेकिन जैसा चाहते थे, हम वैसा फिनिश नहीं कर पाए। दिन के आखिर में कभी-कभी आपको विरोधी टीम को क्रेडिट देना पड़ता है। हैरी ब्रूक ने जिस तरह से बैटिंग की वह शानदार थी, उसने गेम पूरी तरह से हमसे छीन लिया।

'बदकिस्मती से दूसरे बैट्समैन वैसा परफॉर्म नहीं कर पाए'

उन्‍होंने साहिबजादा फरहान को लेकर कहा कि इस वर्ल्ड कप के हर एक गेम में उसने बहुत अच्छी बैटिंग की है और पिछले छह या सात महीनों से हमारे लिए लगातार अच्छा खेल रहा है। बदकिस्मती से दूसरे बैट्समैन वैसा परफॉर्म नहीं कर पाए, जैसा हम चाहते थे। वर्ल्ड कप गेम्स में ऐसा हो सकता है, लेकिन हमें उम्मीद है कि हम अगले मैच में सुधार कर सकते हैं। अफरीदी ने बहुत अच्छी बॉलिंग की। हम उससे यही उम्मीद करते हैं। वह इसी के लिए फेमस है और उसने आज अच्छा किया।

'वह ग्राउंड के चारों ओर 360 डिग्री खेलता है'

क्या ब्रूक को बॉलिंग करना चैलेंजिंग है? इस पर आगा ने कहा कि हां, खासकर जब वह उस तरह के फॉर्म में हो। वह ग्राउंड के चारों ओर 360 डिग्री खेलता है, जिससे फील्ड सेट करना और प्लान को एग्जीक्यूट करना बहुत चैलेंजिंग हो जाता है। वहीं, तारिक के खिलाफ इंग्लैंड की बैटिंग को लेकर उन्‍होंने कहा कि वे स्मार्ट थे। उन्होंने बहुत ज़्यादा अटैक नहीं किया, उन्होंने बस स्ट्राइक अच्छी तरह से रोटेट की। फिर भी तारिक ने बहुत अच्छी बॉलिंग की और जब भी हमें ब्रेकथ्रू की ज़रूरत थी, दो ज़रूरी विकेट लिए।

'हमें बस इंतजार करना होगा'

सेमीफाइनल की राह मुश्किल होने और दूसरे रिजल्ट पर निर्भर रहने को लेकर उन्‍होंने कहा कि हमें बस इंतजार करना होगा और देखना होगा कि दूसरे रिज़ल्ट कैसे जाते हैं। हम उम्मीद करेंगे कि वे हमारे पक्ष में हों और फिर हम जानते हैं कि हमें श्रीलंका के ख़िलाफ जीतना होगा। क्रिकेट एक मजेदार खेल है, कुछ भी मुमकिन है। हमेशा उम्मीद रहती है और एक टीम के तौर पर हम हमेशा यकीन करते रहेंगे।