7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENG vs SA: साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के घर में घुसकर दी बुरी तरह शिकस्त, 21 ओवर में चेज कर दिया टारगेट

England vs South Africa 1st ODI Highlights: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान टीम को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है।

2 min read
Google source verification
Aiden Markram

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम (Photo Credit - IANS)

ENG vs SA 1st ODI Highlights and Score: साउथ अफ्रीका की घातक गेंदबाजी और फिर दोनों सलामी बल्लेबाजों की दमदार बैटिंग की बदौलत पहले वनडे में मेहमान टीम को लीड्स में धमाकेदार जीत मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 25 ओवर में पिच पर नहीं टिक सकी और 131 रन पर ही ढेर हो गई। 132 रन के लक्ष्य को साउथ अफ्रीकी सलामी बल्लेबाजों ने 100 रन की साझेदारी कर लगभग जीत दिला दी थी लेकिन एडेन मार्करम 86 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान टेम्बा बवुमा भी 6 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स भी पहली गेंद पर आउट हो गए। डेवाल्ड ब्रेविस ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। 21वें ओवर में 7 विकेट से जीत दर्ज कर साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

महाराज के सामने इंग्लैंड ने टेके घुटने

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। कप्तान टेंबा बवुमा के इस फैसले को केशव महाराज ने सही साबित कर दिखाया। अपने करियर के बेहतरीन दौर में चल रहे और हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले महाराज ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को भी अपनी घूमती गेंदों पर खूब नचाया और बेहद किफायती रहते हुए 4 विकेट झटके।

महाराज ने 5.3 ओवर में महज 22 रन देकर 4 विकेट लिए। महाराज ने इंग्लैंड के मध्य और निचले क्रम को झकझोर दिया। वियान मुल्डर ने भी शानदार गेंदबाजी की। मुल्डर ने 7 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा नांद्रे बर्गर और लुंगी एंगिडी ने 1-1 विकेट लिए।

8 बल्लेबाज नहीं छू सके दहाई का आंकड़ा

इंग्लैंड 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाती। अगर ओपनर जेमी स्मिथ ने 48 गेंदों पर 10 चौके की मदद से 54 रन की पारी नहीं खेली होती। रूट 14, कप्तान ब्रूक 12, और बटलर 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका। इस मैच से अपने वनडे करियर का आगाज कर रहे गेंदबाज सोनी बाकेर पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्हें भी महाराज ने बोल्ड किया।

इंग्लैंड की पारी 24.3 ओवर में 131 पर समाप्त हुई। हालांकि इंग्लैंड का वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह न्यूनमत स्कोर नहीं है। इंग्लैंड ने 1999 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 103 रन बनाए थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका का इंग्लैंड के खिलाफ न्यूनतम स्कोर 83 है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग