31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टुअर्ट ब्रॉड ने लॉर्ड्स के मैदान पर 100 टेस्ट विकेट किए पूरे, करियर में हासिल की बड़ी उपलब्धि

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने करियर में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने लॉर्ड्स में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में उन्होंने ये कारनामा किया। ये उपलब्धि हासिल करने वाले वो दूसरे गेंदबाज बन गए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 19 Aug 2022, 1:41 PM IST

eng vs sa sturat broad become second bowler take 100 test wicket lords

ब्रॉड का कमाल

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच इस समय लॉर्ड्स में टेस्ट मुकाबला चल रहा है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस मैच में एक अनोखी उपलब्धि अपने करियर में हासिल की है। उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए है। चाय के बाद उन्होंने काइल वीरेने का विकेट चटका कर ये उपलब्धि हासिल की। आपको बता देंं लॉर्ड्स के मैदान पर 100 विकेट लेने वाले वो दूसरे गेंदबाज बन गए है। उनसे पहले जेम्स एंडरसन ये कारनामा कर चुके हैं। उनके नाम अभी तक 117 विकेट हैं। ब्रॉड वनडे और टी-20 में नहीं खेलते हैं। वो सिर्फ टेस्ट मैचों में नजर आते हैं। एक गेंदबाज के तौर पर उनका रिकॉर्ड इंग्लैंड के लिए बहुत ही शानदार रहा है।


किसी एक मैदान में 100 विकेट लेना बहुत बड़ी बात होती है। इस लिस्ट में अब स्टुअर्ट ब्रॉड चौथे नंबर पर आ गए है। ऐसा सिर्फ चार ही गेंदबाज अपने करियर में कर पाए है। उनसे पहले श्रीलंका के मुथैय्या मुरलीधरन, इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और श्रीलंका के ही रंगाना हेराथ ने ये कारनामा किया है। मुरलीधरन ने गॉल में ये उपलब्धि हासिल की है। रंगाना हेराथ भी गॉल में 100 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं।

एक मैदान पर 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज

मुथैय्या मुरलीधरन - कोलंबो, 166 विकेट

मुथैय्या मुरलीधरन- कैंडी, 117 विकेट

जेम्स एंडरसन- लॉर्ड्स, 117 विकेट

मुथैय्या मुरलीधरन- गॉल, 111 विकेट

रंगाना हेराथ- गॉल, 102 विकेट

स्टुअर्ट ब्रॉड- लॉर्ड्स, 100 विकेट अब तक

यह भी पढ़ें- 2020 के बाद वनडे मे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज



लॉर्ड्स में टेस्ट मैच का हाल


इंग्लैंड पहली पारी में सिर्फ 165 रन ही बना पाया था। साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में सात विकेट खोकर 289 रन बना लिए है। अभी तक साउथ अफ्रीका को 124 रनों की बढ़त मिल चुकी है। साउथ अफ्रीका के मार्को जेन्सेन (41) और कगीसो रबाडा (3) इस समय क्रीज पर जमे हुए है।

यह भी पढ़ें- जिम्बाब्वे में स्कूल छोड़कर केएल राहुल से मिलने पहुंचा फैन