भारत में हफ्ते तक रहे बायो बबल में
बता दें कि डॉम बेस भारत में करीब 7 हफ्ते तक बायो बबल में रहे। अब वे काउंटी सत्र में हिस्सा ले रहे हैं और यॉर्कशायर की ओर से खेल रहे हैं। एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बात करते हुए डॉम बेस ने कहा कि भारत दौरे के बाद उन्होंने ब्रेक लिया, क्योंकि वे क्रिकेट से नफरत करने लगे थे। डॉम बेस ने कहा कि वे बेहद दबाव में थे। डॉम का कहना है कि भारत में बायो बबल के दौरान काफी दबाव था और उनके लिए यह काफी अहम था कि वापस आकर वे इससे दूर हो जाएं।