
ENG vs IND: आज सचिन तेंदुलकर के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आज से इंग्लैंड में अपने एकदिवसीय सीरीज का आगाज कर रही है। दोनों देशों के बीच पहला वनडे मैच आज नॉटिंघम में खेला जाएगा। सीरीज के इस पहले मैच में भारतीय टीम की कोशिश टी-20 में मिली सफलता को बरकरार रखना चाहेगी। बता दें कि भारतीय टीम ने पिछले दिनों टी-20 इंटरनेशनल में दो सीरीज जीते है। आयरलैंड के बाद टीम इंडिया ने जिस तरीके से इंग्लैंड को टी-20 में पटखनी दी, वो भारतीय टीम के शानदार फॉर्म को प्रदर्शित करती है। सीरीज के इस पहले मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ सकते है धोनी-
इस मैच में यदि धोनी 30 रनों की पारी खलेते है, तो वे सचिन के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। साथ ही 31 रन बनाते ही वह सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यदा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर है। सचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ 1455 रन बनाए है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी है। धोनी के खाते में 1425 रन है। यदि इस मैच में धोनी 31 रन बनाते ही धोनी सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।
सर्वाधिक रन बनाने के मामले में युवी टॉप पर-
इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में युवराज सिंह सबसे ऊपर है। युवराज ने अबतक इंग्लैंड के खिलाफ 1523 रन बनाए है। दूसरे नंबर पर सचिन और तीसरे नंबर पर धोनी है। जबकि चौथे नंबर पर 1160 रन के साथ सुरेश रैना काबिज है। पांचवें नंबर पर राहुल द्रविड़ 1012 रन के साथ जबकि छठे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग 1008 रन के साथ है।
धोनी है शानदार फॉर्म में-
पिछले दिनों संपन्न हुए इंडियन प्रीमियर लीग में महेंद्र सिंह धोनी ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी की थी। इसके बाद से उन्हें बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला है। लेकिन उनका फॉर्म जिस तरीके का है, उसे देखते हुए यह कहा जा रहा है कि आज के मैच में धोनी सचिन के इस रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ सकते है।
Published on:
12 Jul 2018 09:42 am
