5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मार्क वुड की घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड मजबूत, विंडीज पर बनाई 142 रनों की बढ़त

स्‍टम्‍प तक इंग्‍लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्‍स 10 और कीटन जेनिंग्स 8 रन बनाकर नाबाद हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
moin ali

मार्क वुड की घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड मजबूत, विंडीज पर बनाई 142 रनों की बढ़त

ग्रास आइल (सेंट लूसिया) : इंग्‍लैंड ने विंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्‍ट के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 277 बनाने के बाद मार्क वुड और मोइन अली की दमदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में विंडीज को 154 रनों पर ढेर कर दिया। इसके बाद स्‍टम्‍प तक अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 19 रन बना कर 142 रनों की बढ़त ले ली। स्‍टम्‍प तक इंग्‍लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्‍स 10 और कीटन जेनिंग्स 8 रन बनाकर नाबाद हैं।

दूसरे दिन जल्‍दी सिमट गई इंग्‍लैंड
इससे पहले आज इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में शनिवार के स्कोर चार विकेट पर 231 रनों से आगे खेलना शुरू किया। विंडीज के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की और मेहमान टीम को 277 रनों पर समेट दिया। हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने सबसे अधिक 79 रन बनाए, जबकि जोस बटलर ने 67 रनों का अहम योगदान दिया। विंडीज की ओर से केमार रोच ने चार, जबकि कीमो पाल, शेनन गेब्रियल और अल्जारी जोसफ ने दो-दो विकेट लिए।

विंडीज की पूरी टीम भहरा गई
इसके बाद मेजबान टीम बल्‍लेबाजी के लिए उतरी तो वह पूरी तरह भहरा गई। पहला विकेट 57 के कुल योग पर कप्तान क्रेग ब्राथवेट (12) के रूप में गिरा और 10वां विकेट 154 के स्‍कोर पर गिर गया। विंडीज की ओर से वुड ने 5, जबकि अली ने चार विकेट चटकाए। ब्रॉड को एक विकेट मिला।