5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रिकेट

Video : युवराज की इस पारी ने बदल दिया था भारतीय क्रिकेट का रंग-ढंग, याद है गांगुली का वह टी-शर्ट लहराना

2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में खेली थी मैच विजयी पारी लॉर्ड्स स्टेडियम पर बल्लेबाजी करते हुए 69 रन बनाए थे इसी मैच में जीत के बाद सौरभ गांगुली ने लहराया था टी-शर्ट

Google source verification

नई दिल्ली : आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में ऑस्ट्रेलिया को भारतीय क्रिकेट टीम ने जबरदस्त अंदाज में पटकनी दी थी। भारतीय प्रशंसकों के दिलो-दिमाग से अभी इस जीत की खुमारी उतरी भी नहीं थी कि सोमवार को युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समेत आईपीएल से भी अपने संन्यास की घोषणा कर उन्हें हिलाकर रख दिया। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि वह ग्लोबल टी-20 लीग खेलते रहेंगे। भारतीय क्रिकेट के ‘युवराज’ के इस घोषणा से उनके प्रशंसकों को थोड़ी तसल्ली मिली है कि उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ उनका चपल क्षेत्ररक्षण वह देख सकेंगे।

इसे भी पढ़ें : वर्ल्ड कप की तरफ भारतीय टीम ने बढ़ाया एक और कदम, ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से दी मात

कोई नहीं भूल सकता युवराज की नेटवेस्ट ट्रॉफी की वह पारी

युवराज के संन्यास के मौके पर उनका हर प्रशंसकों की यादगार पारियां अलग-अलग हो सकती है और वह अलग-अलग पारियों की बात कर रहे हैं, लेकिन हर किसी के जेहन में 2007 टी-20 विश्व कप में क्रिस ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाने वाली पारी और 2002 में इंग्लैंड में आयोजित नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में 69 रन की खेली गई उनकी मैच विजयी पारी हर किसी को याद है।

इसे भी पढ़ें : रोहित ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 37 पारियों में ठोके 2000 रन

सौरभ गांगुली ने लहराया था टी-शर्ट

लॉर्ड्स स्टेडियम में युवराज और मोहम्मद कैफ की जोड़ी ने ऐसे हालात में यहां शतकीय साझेदारी कर भारत को जीत दिलाई थी, जब शीर्ष क्रम पूरी तरह फ्लॉप हो गया था। इस मैच में भारत जैसे ही जीता भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने लार्ड्स की बालकनी से अपना टी-शर्ट उतारकर हवा में लहराया था। यह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे यादगार दृश्यों में से एक माना जाता है। गांगुली के टी-शर्ट हवा में उतारकर लहराने की काफी आलोचना भी हुई थी। लेकिन इस जीत ने भारतीय क्रिकेट का रंग-ढंग बदल दिया था और इसके बाद भारतीय टीम आक्रामक टीम में बदल गई थी।

 

विश्व कप क्रिकेट 2019 की पल-पल की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें