
Mahendra Singh Dhoni Farm House
रांची : महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) क्रिकेट से करीब नौ महीने से दूर हैं, लेकिन वह अब भी चर्चा में बने हुए हैं। वह आखिरी बार टीम इंडिया (Team India) की तरफ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में दिखे थे। इसके बाद वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें संस्करण की तैयारी कर रहे थे कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण देश में लॉकडाउन लग गया और उनका इंतजार लंबा हो गया। इस दौरान धोनी रांची स्थित अपने फॉर्महाउस में वक्त गुजार रहे हैं। वह सोशल मीडिया से भी दूर हैं, इसके बावजूद वह लगातार चर्चा में हैं।
एकांतवास के बावजूद चर्चा में हैं धोनी
कोरोना वायरस के कारण देश में लगे लॉकडाउन में जहां सभी क्रिकेटर अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं, वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने इन सबसे दूरी बना रखी हैं। इसके बावजूद वह लगातार चर्चा में हैं। कभी उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स तो कभी उनकी पत्नी साक्षी रावत धोनी को लेकर कोई न कोई पोस्ट डाल देती हैं, जो वायरल हो जाती है। इसके अलावा लॉकडाउन में क्रिकेट की बहसों के केंद्र में भी धोनी रहते हैं। इस कारण सोशल मीडिया से दूर रहने के बावजूद वह चर्चा में हैं।
इन दिनों अपने फॉर्म हाउस में वक्त गुजार रहे हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी का फॉर्महाउस रांची में स्थित है। वह अपना खाली वक्त यहीं गुजारना पसंद करते हैं। यह फॉर्महाउस बेहद खूबसूरत है और यहां सुख-सुविधा का हर इंतजाम है। धोनी के पुराने घर से यहां का रास्ता महज 20 मिनट का है। धोनी बचपन में पिता के साथ मैकोन कॉलोनी में एक दो कमरे के एक घर में रहते थे। 2009 में उन्होंने हरमू रोड पर तीन मंजिला मकान खरीदा था। इस मकान में वह तकरीबन 8 साल रहे और अब करीब तीन साल से वह अपने नए फॉर्म हाउस में रह रहे हैं।
34 हजार गज में है फॉर्म हाउस
महेंद्र सिंह धोनी का घर 34 हजार गज यानी करीब नौ एकड़ में फैला है। इस फॉर्महाउस में एक 5 स्टार होटल, इंडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल, जिम सबकुछ यहां है। इस फॉर्महाउस में चारों तरफ हरियाली है। आपको विभिन्न किस्म के पेड़-पौधे यहां दिखेंगे। इस फॉर्म हाउस को बनवाने के लिए उन्होंने लकड़ी और मार्बल का बखूबी इस्तेमाल किया है। इसका लुक भी बेहद खूबसूरत है।
क्रिकेट अभ्यास की सारी सुविधाएं मौजूद हैं
महेंद्र सिंह धोनी ने इस फॉर्महाउस को बनवाते वक्त इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि उन्हें अपनी सुविधा और जरूरत के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़े। इस फॉर्म हाउस में इंडोर स्टेडियम भी है। धोनी को क्रिकेट का अभ्यास करने के लिए कहीं और न जाना पड़े, इसके लिए यहां नेट प्रैक्टिस के लिए मैदान भी है। खुद को फिट रखने के लिए उन्होंने अल्ट्रा मार्डन जिम भी बनवाया है।
बाइक के शौकीन माही ने गैराज भी बनाया है
महेंद्र सिंह धोनी बाइक के शौकीन हैं। बताया जाता है कि उनके पास 100 से भी ज्यादा बाइक है और उन्होंने खरीदने के बाद आज तक कोई बाइक बेची नहीं। अपने इन बाइक्स के लिए धोनी ने अपने फॉर्महाउस में एक बेहद शानदार गैराज भी बनवाया है। इसके चारों तरफ शीशे लगे हैं। धोनी के इस आलीशान गैराज को आप बाइक म्यूजियम भी कह सकते हैं। धोनी के बाइक कलेक्शन में साधारण मोटरसाइकिल राजदूत से लेकर हेलकॉट जैसी लग्जरी मोटरसाइकिल भी शामिल हैं।
Published on:
25 Apr 2020 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
