5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय क्रिकेटरों पर भी छाया FIFA का खुमार, गांगुली ने बताया अपना फेवरिट खिलाड़ी

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली फीफा विश्व कप देखने रूस जा रहे हैं, उन्होंने फुटबॉल विश्व कप, अर्जुन तेंदुलकर और भारत के इंग्लैंड दौरे पर अपनी राय रखी।
2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Jun 09, 2018

SAURAV GANGULY

भारतीय क्रिकेट पर भी छाया FIFA का खुमार, रूस जा रहे गांगुली ने इन्हे बताया अपना 'फेवरिट' खिलाड़ी

नई दिल्ली। फुटबाल के बहुत बड़े प्रशंसक भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली को उम्मीद है कि इस बार फीफा विश्व कप में लियोनल मेसी के नेतृत्व में अर्जेटीना की टीम खिताब जीतने में सफल होगी। 30 साल के मेसी ने अपने देश के लिए अब तक कोई बड़ा खिताब नहीं जीता है। उनकी टीम पिछले विश्व कप में फाइनल में जर्मनी से हार गई थी, इस मैच में 90 मिनट तक कोई गोल नहीं हुआ था, लेकिन एक्स्ट्रा टाइम में एक गोल की बदौलत जर्मनी ने अर्जेंटीना पर जीत हासिल की थी।

गांगुली जा रहे हैं रूस
इस साल फुटबाल विश्व कप रूस में 14 जून से शुरू हो रहा है। विश्व कप देखने के लिए रूस जाने की योजना बना रहे गांगुली ने कहा, "मैं मेसी की तरफ देख रहा हूं। उन्होंने अभी तक विश्व कप नहीं जीता है। उनके लिए यह बड़ा विश्व कप होने जा रहा है।" पूर्व कप्तान ने कहा कि विश्व कप में ब्राजील, अर्जेंटीना और जर्मनी पर नजरें होंगी। उन्होंने कहा, "ब्राजील मेरी पसंदीदा टीम हैं, लेकिन मैं मेसी का प्रशंसक हूं।"

यह भी पढ़ें-FIFA WC 2018: 6 किलो 175 ग्राम सोने से बनी है इस बार की ट्रॉफी, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

अर्जुन तेंदुलकर को दी शुभकामनाएं
गांगुली ने श्रीलंका दौरे पर जा रही भारत की अंडर 19 टीम में चुने गए सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी शुभकामना दी। उन्होंने कहा,"मैंने उन्हें खेलते नहीं देखा है लेकिन उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।" पूर्व सलामी बल्लेबाज ने साथ ही कहा कि विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम इंग्लैंड में सीरीज जीतने की प्रबल दावेदार है।

यह भी पढ़ें-सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का टीम इंडिया में चयन, श्रीलंका दौरे के लिए मिला मौका

इंग्लैंड दौरे पर भी बोले गांगुली
उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि भारतीय टीम इंग्लैंड में जीतेगी। दक्षिण अफ्रीका में जिस तरह वनडे सीरीज में प्रदर्शन रहा, यदि उसे दोहरा सकें तो निश्चित रूप से हम जीतेंगे।"तीन जुलाई से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे पर भारत को तीन टी-20, तीन वनडे और पांच टेस्ट खेलने हैं।