
बेन स्टोक्स का धमाल
क्रिकेट इतिहास में कई खिलाड़ी आए और गए लेकिन कुछ ऐसे रहे जिन्होंने अपनी छाप छोड़ी। एक ऑलराउंडर की भूमिका क्रिकेट में बहुत रहती है। अगर किसी टीम के पास कोई तगड़ा ऑलराउंडर रहता है तो कहीं ना कहीं उस टीम को जीत की आश रहती है। सिर्फ दो ही ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने वनडे और टेस्ट में 100 सिक्स लगाए और 100 विकेट लिए। आइए हम आपको इन दिग्गजों के बारे में बताते हैं।
1) विव रिचर्ड्स
रिचर्ड्स ने क्रिकेट में कुछ ऐसे रिकॉर्ड बनाए है जो आज भी याद किए जाते हैं। ये रिकॉर्ड आजतक कोई नहीं तोड़ पाया है। रिचर्ड्स ने 187 वनडे में कुल 126 सिक्स लगाए और 118 विकेट लिए। वनडे इतिहास में 100 सिक्स और 100 विकेट लेने वाले वो एकमात्र बल्लेबाज है। रिचर्ड्स के अलावा ये कारनामा कोई दूसरा नहीं कर पाया है।
ये भी पढ़ें- टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप- 3 दिग्गज बल्लेबाज
2) बेन स्टोक्स
स्टोक्स मौजूदा दौर के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर माने जाते हैं। टेस्ट क्रिकेट में वो एक से एक कारनामे कर रहे हैं। 82 टेस्ट में वो 100 सिक्स और 177 विकेट ले चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट और 100 सिक्स मारने वाले बेन स्टोक्स इकलौते खिलाड़ी हैं। बेन स्टोक्स अभी क्रिकेट खेल रहे हैं और वो आगे आने वाले समय में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं। बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में 100 सिक्स मारने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर भी पहुंच चुके हैं। उनसे पहले ब्रैंडन मैक्कुलम और एडम गिलक्रिस्ट है। ये दोनों अब रिटायर हो चुके हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो स्टोक्स आने वाले समय में इनसे आराम से आगे निकल जाएंगे।
ये भी पढ़ें- वनडे और टी-20 के बाद टेस्ट क्रिकेट से भी होगी Rishabh Pant की छुट्टी, इंडिया को मिला धांसू विकेटकीपर!
Updated on:
25 Jun 2022, 8:04 AM IST
Published on:
24 Jun 2022, 10:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.