4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वनडे और टी-20 के बाद टेस्ट क्रिकेट से भी होगी Rishabh Pant की छुट्टी, इंडिया को मिला धांसू विकेटकीपर!

ऋषभ पंत को अब बल्लेबाजी में दम दिखाना होगा। पिछले कुछ समय से उनका बल्ला लगातार फ्लॉप रहा है। अब टेस्ट क्रिकेट में भी उनके लिए खतरे की घंटी बज गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 24 Jun 2022, 6:18 PM IST

ks bharat future replace rishabh pant test cricket LEI vs Ind

पंत को लगेगा झटका

ऋषभ पंत ने साल 2017 में भारत के लिए डेब्यू किया था। विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में वो नजर आए। धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में उन्हें देखा गया था। पंत ने शानदार बल्लेबाजी कर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपनी जगह बनाई। ऐसा लगा था कि अब उन्हें पीछे मुड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी लेकिन अब मामला थोड़ा खराब उनका हो गया है।


ऋषभ पंत को बल्लेबाजी में दिखाना होगा दम

पंत इस समय एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेल रहे हैं। अगर देखा जाए तो उन्हें विकेटकीपिंग से ज्यादा बल्लेबाजी में मेहनत करनी होगी लेकिन वो ऐसा नहीं कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से उनका बल्ला वनडे और टी-20 में फ्लॉप रहा है। लिमिटेड ओवर में देखा जाए तो ईशान किशन और केएल राहुल उनकी जगह खा सकते हैं क्योंकि दोनों विकेटकीपिंग भी करते हैं। पंत को झटका तब लगा जब दिनेश कार्तिक ने भी टीम इंडिया में वापसी कर ली। वो भी विकेटकीपिंग करते हैं। टी-20 और वनडे में तो उनकी जगह हिल ही रही है लेकिन टेस्ट टीम से भी जल्दी ड्राप होने वाले है।

ये भी पढ़ें- मांकडिंग के जरिए आउट होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का बल्लेबाज बौखलाया, गंंदी हरकत से किया शर्मसार


केएस भरत की होगी टीम में एंट्री

भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से एकमात्र टेस्ट मैच शुरू होगा। इससे पहले अभ्यास मैच में केएस भरत ने 70 रनों की नाबाद जुझारू पारी खेलकर अपना दावा ठोक दिया है। वो विकेटकीपिंग भी अच्छी करते हैं। अब ऐसा लग रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन से पंत बाहर हो सकते हैं। उनकी जगह भरत को टीम में मौका दिया जा सकता है। भरत पिच पर टिक कर खेलने वाले बल्लेबाज हैं। ऐसे में वो भारतीय टीम को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। पंत ने टीम इंडिया को टेस्ट में कुछ ऐतिहासिक जीत दिलाई है लेकिन उनका करियर अभी ज्यादा लंबा नहीं रहा है। इस समय बल्लेबाजी में बुरी तरह वो फ्लॉप हो रहे हैं। ऐसे में भरत का टीम में आना तय लग रहा है।

ये भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेटर के घर आई नन्ही परी, शेयर की खास तस्वीर, पिछले साल लिया था रिटायरमेंट