4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय क्रिकेटर के घर आई नन्ही परी, शेयर की खास तस्वीर, पिछले साल लिया था रिटायरमेंट

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज पिता बने हैं। इस क्रिकेटर ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी और अपनी खुशी जाहिर की।आपको बता दें इस भारतीय क्रिकेटर ने पिछले साल ही क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 24 Jun 2022, 5:25 PM IST

vinay kumar blessed baby girl share photo indian team player

फैंस के लिए खुशखबरी

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज विनय कुमार ने एक साल पहले क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था। इसके एक साल बाद विनय कुमार पिता बने हैं। उनके फैंस के लिए भी ये अच्छी खबर है। ये जानकारी खुद विनय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने अपने परिवार के साथ एक शानदार तस्वीर पोस्ट की।


घरेलू क्रिकेट में विनय कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया

विनय कुमार का करियर टीम इंडिया में कुछ खास नहीं रहा है। हां रणजी और IPL में उनका करियर ठीक-ठाक रहा। टीम इंडिया में जब वो शुरूआत में आए थे तब लगा था कि उनका करियर लंबा होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विनय कुमार टीम इंडिया के लिए 1 टेस्ट, 31 वनडे और 9 टी-20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच साल 2013 में खेला था। इसके बाद घरेलू क्रिकेट में वो लगातार खेलते रहे। हालांकि टीम इंडिया में वापसी का मौका उन्हें कभी नहीं मिला। पिछले साल उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से रिटायरमेंट ले लिया। विनय कुमार कर्नाटक से घरेलू क्रिकेट खेलते थे।

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बनेंगे आयरलैंड के ये 3 खतरनाक खिलाड़ी, गेंदबाजों की उड़ा सकते हैं धज्जियां


मुंबई इंडियंस ने कुछ दिन पहले दी थी जानकारी

विनय कुमार से पहले ये खुशखबरी कुछ दिन पहले मुंबई इंडियंस ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए फैंस को दी थी। 12 जून को एक तस्वीर पोस्ट की गई थी और उसमें साफ दिख रहा था कि विनय कुमार की पत्नी ऋचा प्रेग्नेंट हैं। अब विनय कुमार ने खुद अपने फैंस को इस बात की खास जानकारी दी। सोशल मीडिया पर फैंस विनय कुमार को खास अंदाज में बधाई दे रहे हैं। विनय कुमार के लिए भी ये बहुत बड़ा पल होगा। इस समय अपने परिवार के साथ वो समय व्यतीत कर रहे हैं और जरुर उन्हें बहुत ज्यादा खुशी हो रही होगी।

ये भी पढ़ें- मांकडिंग के जरिए आउट होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का बल्लेबाज बौखलाया, गंंदी हरकत से किया शर्मसार