4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मांकडिंग के जरिए आउट होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का बल्लेबाज बौखलाया, गंंदी हरकत से किया शर्मसार

चेन्नई सुपर किंग्स में महेंद्र सिंह के साथी खिलाड़ी ने इस बार मैदान पर एक ऐसी हरकत की जिसके बाद वो विवादों को घेरे में आ गए है। जानिए पूरा मामला क्या है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 24 Jun 2022, 3:03 PM IST

jagadeesan out mankads shows middle finger to bowler csk ms dhoni

जगदीशन विवादों में आए

इस समय तमिलनाडु प्रीमियर लीग चल रहा है। IPL में चेन्नई सुपर किंग्स से खेलने वाले बल्लेबाज एन जगदीशन की एक शर्मनाक हरकत सामने आई है। तमिलनाडु प्रीमियर लीग में वो चेपक सुपर गिल्स के लिए खेलते हैं। नेल्लई रॉयल किंग्स और चेपक सुपर गिल्स के मैच में जगदीशन मांकडिंग तरीके से रन आउट हो गए थे। इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


रन आउट होने के बाद जगदीशन ने की गलत हरकत

जगदीशन इस बार अपने बल्लेबाजी या विकेटकीपिंग के लिए नहीं बल्कि एक गंदी हरकत के लिए चर्चा में बने हैं। विवादों से उनका पुराना नाता भी रहा है। सोशल मीडिया पर जगदीशन को जमकर अब ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल जगदीशन ने मांकडिंग तरीके से रन आउट होने के बाद गेंदबाज को उंगली दिखाई और मैदान से बाहर चले गए थे। फैंस ने इसके बाद सोशल मीडिया पर जगदीशन को लताड़ भी लगाई। इस तरह आउट होने के बाद जगदीशन ने अपना आपा खो दिया था और इस वजह से ही उन्होंने ये हरकत की।

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के लिए सिरदर्द बनेंगे आयरलैंड के ये 3 खतरनाक खिलाड़ी, गेंदबाजों की उड़ा सकते हैं धज्जियां


चेपक सुपर गिल्स 185 रन के स्कोर का पीछा कर रही थी। इस दौरान जगदीशन अच्छी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे। वो 15 गेंद में 25 रन बनाकर खेल रहे थे और इस स्कोर पर बाबा अपराजित ने उन्हें रन आउट कर दिया। ये बात उन्हें अच्छी नहीं लगी और उन्होंने कई बार गेंदबाज को उंगली दिखाई।

क्या है मांकड़ रन आउट?

मैच के दौरान नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़ा बल्लेबाज, गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटने से पहले क्रीज से बाहर निकले तो गेंदबाज उसे रन आउट कर सकता है।