4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप- 3 दिग्गज बल्लेबाज

कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी वनडे के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। इस वजह से इनके रिकॉर्ड भी काफी बेहतर टेस्ट क्रिकेट में है। जानिए किन तीन दिग्गजों के नाम सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 24 Jun 2022, 8:47 PM IST

Most sixes in Test cricket England vs New Zealand Ben Stokes

बेन स्टोक्स ने किया कमाल

टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी करना बहुत मुश्किल होता है। पांच दिन के मुकाबले में बल्लेबाजों को धैर्य रखना पड़ता है। कुछ बल्लेबाज ऐसे होते हैं जो टेस्ट में भी वनडे की तरह बल्लेबाजी करते हैं। इस वजह से ये ज्यादा सिक्स भी टेस्ट क्रिकेट में लगा पाते हैं। टेस्ट क्रिकेट में एक लंबी पारी खेलना और इस पारी में सिक्स लगाना एक अलग ही बात होती है। आइए बात करते हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले तीन बल्लेबाजों के बारे में।


1) ब्रैंडन मैक्कुलम

मैक्कुलम के क्रिकेट करियर के बारे में बताने की ज्यादा जरूरत नहीं है। सभी को पता है कि न्यूजीलैंड का ये बल्लेबाज हमेशा गेंदबाजों के लिए खतरनाक रहा। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड मैक्कुलम के नाम है। मैक्कुलम ने 101 टेस्ट मैचों में 108 सिक्स लगाए।

ये भी पढ़ें- वनडे और टी-20 के बाद टेस्ट क्रिकेट से भी होगी Rishabh Pant की छुट्टी, इंडिया को मिला धांसू विकेटकीपर!

2) एडम गिलक्रिस्ट

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर गिलक्रिस्ट भी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। वनडे और टेस्ट में वो लगभग एक ही स्ट्राइक रेट से खेलते थे। गिलक्रिस्ट ने 96 टेस्ट मैचों में 100 सिक्स लगाए और वो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। गिलक्रिस्ट का क्रिकेट करियर बहुत ही जबरदस्त रहा था।


3) बेन स्टोक्स

मौजूदा दौर का ये खिलाड़ी अपने करियर में एक से एक बड़े रिकॉर्ड कायम कर रहा है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भी टेस्ट क्रिकेट में 100 सिक्स जड़ चुके हैं। स्टोक्स ने अपने करियर में अभी तक 82 टेस्ट मैच खेले हैं। मैक्कुलम और गिलक्रिस्ट संन्यास ले चुके हैं। स्टोक्स अभी भी क्रिकेट खेल रहे हैं। जल्द ही बेन स्टोक्स इस लिस्ट में नंबर-1 की पोजिशन पर पहुंच जाएंगे।