5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 क्रिकेट इतिहास में पहली बार, बिना धोनी के ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी टीम इंडिया

पिछली बार भारत ने 2016 में आस्ट्रेलिया में मेजबान टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी और 3-0 से जीत हासिल की थी।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Nov 21, 2018

MS DHONI

T20 क्रिकेट इतिहास में पहली बार, बिना धोनी के ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार को T20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। यह पहली दफा होगा कि भारतीय टीम T20 मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बिना महेंद्र सिंह धोनी के खेलेगी। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 T20 मैचों कि सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला ब्रिस्बेन के द गाबा मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम 4 टेस्ट और 3 ODI मैचों की सीरीज भी खेलेगी।


पहली बार बिना धोनी के भारत-
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला T20 मुकाबले 22 सितम्बर 2007 को डरबन में खेला गया था। दोनों टीमों के बीच आखिरी T20 मुकाबला गुवाहाटी में 10 अक्टूबर 2017 को खेला गया था। इस बीच कुल 15 मुकाबले हुए और इन सभी में महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम का हिस्सा रहे। धोनी के अलावा रोहित शर्मा भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी T20 मुकाबलों में खेले हैं। यह पहली दफा होगा कि भारतीय टीम बिना धोनी के T20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।

दोनों टीमों के बीच का रिकॉर्ड-
दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल खेले गए 15 मुकाबलों में 10 में टीम इंडिया ने और 5 में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच 1 मुकाबला ड्रा भी रहा है। जिसे बारिश के चलते रद्द कर दिया गया था। दोनों टीमों के बीच हुए आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेटों की जीत दर्ज की थी।