6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर की पिच को लेकर भड़के ऑस्ट्रेलियन दिग्गज, बोले- ऐसे विकेट टेस्ट क्रिकेट के लिए ठीक नहीं

Indore Pitch : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हेडन ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम की पिच की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि इंदौर जैसी पिचें टेस्ट क्रिकेट के लिए सही नहीं हैं। बता दें कि इंदौर की पिच पर भारतीय टीम पहली पारी में महज 109 रन पर सिमट गई है। जबकि ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज भी इस विकेट पर संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
former-australian-player-matthew-hayden-said-that-pitch-like-indore-is-not-suitable-for-test-cricket.jpg

इंदौर की पिच को लेकर भड़के ऑस्ट्रेलियन दिग्गज।

Indore Pitch : इंदौर टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर सूखी पिच पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन इसके बाद जो हुआ उससे हर कोई हैरान है। पिच से गेंद को काफी टर्न और असमतल उछाल मिल रहा है। लंच तक पहले सेशन में ही टीम इंडिया ने सात विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पूरी टीम 109 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। वहीं अब ऑस्ट्रलियाई बल्लेबाज भी संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हेडन ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम की पिच की कड़ी आलोचना की है। हेडन ने कहा है कि इंदौर जैसी पिचें टेस्ट क्रिकेट के लिए सही नहीं हैं।


मैथ्यू हेडन ने कमेंट्री के दौरान कहा कि ऐसा होना नहीं चाहिए कि स्पिनर छठे ओवर में ही गेंदबाजी करने आ जाए। यही कारण है कि मुझे ऐसी पिचें पसंद नहीं हैं। पहले दिन गेंद इतनी नीची नहीं रहनी चाहिए और उसे इतना टर्न भी नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि इस टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया जीते या फिर भारत, लेकिन ऐसी पिच नहीं बननी चाहिए।

'4.8 डिग्री जबरदस्त टर्न है'

बता दें कि धर्मशाला को तीसरे टेस्ट के लिए अनफिट पाए जाने के बाद इंदौर को इस मैच की मेजबानी सौंपी गई थी। औसतन पिच पर स्पिनर्स की गेंद 2.5 डिग्री टर्न करती है। जबकि दिल्ली में यह 3.8 डिग्री था तो वहीं अब इंदौर में यह टर्न 4.8 डिग्री पहुंच गया है। हेडन ने कहा कि यही कारण है कि मुझे ऐसी पिचों के साथ परेशानी है। 4.8 डिग्री जबरदस्त टर्न है। इतना टर्न आप तीसरे दिन देखते हैं।

यह भी पढ़े -इंदौर टेस्ट में टीम इंडिया की पारी हुई तहस-नहस, भड़के फैंस के मीम्स हुए वायरल

'पहला और दूसरा दिन बल्लेबाजी के लिए होना चाहिए'

उन्होंने आगे कहा कि आपको बल्लेबाज को भी मौका देना चाहिए। पहला और दूसरा दिन बल्लेबाजी के लिए ही होना चाहिए। यह स्पिन गेंदबाजों का स्वर्ग नहीं होना चाहिए। क्रिकेट के लंबे प्रारूप में खेल इतनी तेजी से आगे नहीं बढ़ना चाहिए। आपको चार या पांच दिन का टेस्ट मैच मिला है, वरना जैसा चल रहा है, चलने दो। हम तीन दिन का मैच खेल लेंगे।

यह भी पढ़े - हादसे के बाद ऋषभ पंत का पहला इंटरव्यू, टीम इंडिया में वापसी को लेकर किया ये खुलासा