
Amit Mishra wife Garima Tiwari Complaint: भारत के पूर्व क्रिकेटर अमित मिश्रा के खिलाफ उनकी पत्नी गरिमा तिवारी ने घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर अमित मिश्रा के साथ छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। गरिमा ने इस मामले में पति अमित मिश्रा के साथ ससुर शशिकांत मिश्रा, सास बीना मिश्रा, ननद स्वाती मिश्रा, जेठ अमर मिश्रा और जेठानी रितु मिश्रा को भी आरोपी बनाया है। गरिमा ने ससुराल पक्ष पर दहेज में 10 लाख रुपए और कार मांगने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने कोर्ट से एक करोड़ रुपए क्षतिपूर्ति दिलाने की गुहार लगाई है।
अमित मिश्रा की गरिमा तिवारी पत्नी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट सप्तम की कोर्ट में घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का परिवाद दाखिल किया। कानपुर के बिरहाना रोड की रहने वाली गरिमा तिवारी ने कोर्ट में ससुराल पक्ष के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। गरिमा ने स्त्रीधन का अधिकार और साझा गृहस्थी में रहने की मांग भी की है। अदालत की ओर से इस मामले अमित मिश्रा और उनके परिजनों को नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 26 मई को होगी।
गरिमा ने अदालत को बताया कि दहेज में 10 लाख रुपये और कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष की ओर से विदाई से इनकार कर दिया गया था। इसके बाद जब ढाई लाख रुपये दिए गए, तब ही विदाई की गई थी। गरिमा ने बताया कि पति अमित मिश्रा उसे तिलक नगर की आरबीआई कॉलोनी स्थित घर ले गए। जहां आए दिन ससुराल पक्ष के लोग आकर प्रताड़ित करते थे।
गरिमा ने ये भी आरोप लगाया कि पति अमित मिश्रा भी अपने परिजनों के बहकावे में आकर उससे गाली-गलौच और मारपीट करते थे। मुझे मॉडलिंग से जो भी पैसा मिलता उसे भी छीन लिया जाता था। इतना ही नहीं गरिमा अमित मिश्रा पर दूसरी लड़कियों से इंस्टाग्राम पर बात करने के साथ तलाक देने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
Updated on:
22 Apr 2025 03:18 pm
Published on:
22 Apr 2025 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
