
Jasprit Bumrah and Smriti Mandhana Leading Cricketer Wisden: भारतीय स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह को प्रतिष्ठित विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक 2025 में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर घोषित किया गया है। उनके साथ ही भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के सम्मान से नवाजा गया है। इस बार इन सम्मानों में भारतीय क्रिकेट का दबदबा देखने को मिला है। हालांकि बेस्ट टी20 क्रिकेटर का सम्मान निकोलस पूरन को दिया गया है।
2024 में 20 से कम औसत से 200 विकेट लेने वाले इतिहास के पहले टेस्ट गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह को विजडन के संपादक लॉरेंस बूथ ने 'स्टार ऑफ द ईयर' बताया है। बुमराह ने 15 से कम औसत से 71 टेस्ट विकेट लिए और जून में कैरिबियन में टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बुमराह ने अकेले ही 13.06 की औसत से 32 विकेट चटकाए थे। बूथ ने लिखा कि वह बहुत घातक था। उन्होंने बुमराह को सभी समय का सबसे महान खिलाड़ी माने जाने का दावा भी किया।
भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को विजडन ने दुनिया की बेस्ट महिला खिलाड़ी माना है। मंधाना ने 2024 में सभी फॉर्मेट में 1659 रन बनाए, जो कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एक कैलेंडर वर्ष में किसी महिला खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन हैं। इसमें उनके बल्ले से निकले चार एकदिवसीय शतक भी शामिल हैं, जो एक और रिकॉर्ड है। मंधाना ने जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दस विकेट की जीत में दूसरा टेस्ट शतक (149) लगाया था।
वहीं, वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी घोषित किया गया।
इस बार विजडन के वर्ष के पांच क्रिकेटर में सर्रे काउंटी के तीन खिलाड़ी गस एटकिन्सन, जेमी स्मिथ और डैन वॉरल को शामिल किया है। इनके अलावा हैम्पशायर के लियाम डॉसन और इंग्लैंड की खिलाड़ी सोफी एक्लेस्टोन को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है।
भारत के खिलाफ खेले पुणे टेस्ट में न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर के 13 विकेट ने कीवी टीम को सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त दिलाई थी। इस कारण भारत 2012 के बाद पहली घरेलू टेस्ट सीरीज हार गया था। इस प्रदर्शन के लिए सैंटनर को विजडन ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है।
Published on:
22 Apr 2025 10:06 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
