वेंकटेश अय्यर के विकेट के बाद अपने उत्साहित जश्न को लेकर उन्होंने कहा कि ये मेरी कुछ भावनाएं थीं, जो बाहर आ रही थीं। इस फॉर्मेट में एक आदर्श खेल होना मुश्किल है। अगर मैं आउट नहीं होता तो हम 10 रन और बना सकते थे। उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि हमारे गेंदबाजों ने कुछ अप्रत्याशित गलतियां की। लेकिन मुख्य बात यह है कि भले ही आप आदर्श खेल नहीं खेल रहे हों, आपको जीतने का तरीका खोजना होगा और हम इसमें वास्तव में अच्छे हैं।