अजिंक्य रहाणे ने मैच के बाद कहा कि मुझे लगा कि 199 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, हमने गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। जब आप 199 रन का पीछा कर रहे होते हैं तो आप बल्लेबाजों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद करते हैं। लेकिन यही वह जगह है जहां हम पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष कर रहे हैं। मुझे लगा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, लेकिन हमारी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। अब हमें जल्द से जल्द सीखने और आगे बढ़ते रहने की जरूरत है।