इंडियन प्रीमियर लीग के पहले चेयरमैन ललित मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर ये घोषणा करके सनसनी फैला दी कि उन्हें फिर से प्यार मिल गया है। उन्होंने वैलेंटाइन डे पर अपनी नई गर्लफ्रेंड रीमा बोरी से भी फैंस का परिचय कराया। इंस्टाग्राम पर ललित ने रीमा के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी 25 साल की दोस्ती प्यार में बदल गई है। 61 वर्षीय ललित ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, "एक बार भाग्यशाली - हां। लेकिन मैं दो बार भाग्यशाली रहा। जब 25 साल की दोस्ती प्यार में बदल जाती है। ऐसा दो बार हुआ। उम्मीद है कि आप सभी के साथ भी ऐसा हो। आप सभी को हैप्पी वैलेंटाइन्स डे।"