
Vijay Mallya tweeted praising Virat kohli: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के दूसरे फेज में जोरदार प्रदर्शन कर सब को चौंका दिया है। आईपीएल के पहले फेज में मात्र दो अंक के साथ अंक तालिका के अंत में रहने वाली इस टीम ने छह मैंने से छह मैच जीत प्लेऑफ में जगह बना ली है। अब आरसीबी का सामना आज यानि बुधवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) को एलिमिनेटर मुक़ाबले में होगा। इस मैच से पहले आरसीबी के पूर्व मालिक विजय माल्या ने एक ट्वीट किया है।
माल्या ने अपने ट्वीट में आरसीबी के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की तारीफ की है और आरसीबी के चैम्पियन बनाने की कामना की है। भगोड़े शराब कारोबारी ने लिखा, 'जब मैने आरसीबी टीम के लिए बोली लगाई और विराट के लिए बोली लगाई तो मेरी अंतरात्मा ने कहा कि इससे बेहतर पसंद नहीं हो सकती। मेरी अंतरात्मा कह रही है कि आरसीबी इस साल आईपीएल जीत सकती है। शुभकामनाएं।'
माल्या के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा, 'पहली बार पब्लिक हॉलीडे के बिना इसने ट्वीट किया है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाईसाहब आरसीबी तो जीत जाएगी। लेकिन आप कब हमारा पैसा लौटा रहे हो?' एक ने लिखा, 'आपकी अंतरात्मा पैसा लौटाने के लिए नहीं कहती?' बता दें माल्या भारतीय बैंकों से 9 हजार करोड़ रुपए का कर्जा लेने के बाद भारत छोड़कर भाग गया है।
वहीं एलिमिनेटर मुक़ाबले से पहले कोहली को अहमदाबाद में धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोहली को धमकी मिलने के बाद टीम ने प्रैक्टिस मैच रद्द कर दिया और एलिमिनेटर से पहले कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस भी नहीं की है। जिसके बाद गुजरात पुलिस ने सोमवार रात को अहमदाबाद एयरपोर्ट से चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया। हालांकि, अब तक दोनों टीमों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Published on:
22 May 2024 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
