गंभीर ने दिया ये बयान -
गंभीर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में पूछे जाने पर कहा " यह हर खिलाड़ी का अपना फैसला हैं यह उन पर निर्भर करता हैं, कि कौन अपनी पत्नी को विदेशीं दौरे में साथ ले जाना चाहता हैं और कौन नहीं। अगर खिलाड़ी पत्नियों के विदेशी दौरे में साथ रहने के बाद अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो मुझे लगता हैं, कि इसे जारी रखना चाहिए, इसे बंद नहीं करना चाहिए। बता दें कोहली ने इस की मांग बीसीसीआई से भी की है। उन्होंने बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी से विदेशी दौरो में पत्नियों को पूरे दौरे में साथ रखने की मांग की थी। बीसीसीआई ने इस मुद्दे को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त की गई समिति (सीओए) के सामने भी रखा था। इस बैठक में विराट कोहली कोच रवि शत्रि और भारत के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे भी मौजूद थे।