5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति की पिच पर कितनी लंबी पारी खेल पाएंगे ‘गुस्सैल’ स्वभाव के गौतम गंभीर?

गौतम गंभीर के मैदान पर कई खिलाड़ियों से झगड़े हुए हैं अपने गुस्सैल स्वभाव को लेकर गौतम गंभीर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं गौतम गंभीर भाजपा में शामिल हुए हैं
less than 1 minute read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Mar 22, 2019

Gautam gambhir Fight with Kamran Akmal

Gautam gambhir Fight with Kamran Akmal

नई दिल्ली। क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अपनी राजनीतिक पारी का आगाज कर दिया है। शुक्रवार को गौतम गंभीर ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला किया। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर गौतम गंभीर ने पार्टी की सदस्यता ली।

लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं गंभीर

गंभीर ने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। अब माना जा रहा है कि गंभीर नई दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

राजनीतिक पिच पर कितना टिक सकेंगे 'गुस्सैल' स्वभाव के गंभीर

- इस बीच गंभीर के 'गुस्सैल' व्यवहार को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इनमें सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या क्रिकेट की पिच पर गुस्सैल व्यवहार के गौतम गंभीर राजनीति की पिच पर कितनी लंबी पारी खेल पाएंगे? क्योंकी क्रिकेट के मैदान पर अक्सर गौतम गंभीर को विरोधी टीम के खिलाड़ियों से उलझते देखा गया है।

- इतना ही नहीं क्रिकेट के दौरान ही और क्रिकेट से रिटायर होने के बाद गौतम गंभीर का गुस्सा सोशल मीडिया पर अक्सर देखा जाता रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ गौतम गंभीर के ट्वीट हमेशा सुर्खियों में रहे हैं।

- मैदान पर गौतम गंभीर को ना सिर्फ पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बल्कि अन्य टीम के खिलाड़ियों से भी झगड़ते देखा गया है। पाकिस्तान के कामरान अकमल और शाहिद अफरीदी, दक्षिण अफ्रीका के आंद्रे नेल ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन से गौतम गंभीर के झगड़े हमेशा चर्चाओं में रहे।

देशभक्त गौतम गंभीर

हालांकि इन सबके अलावा गौतम गंभीर में देशभक्ती की भावना कूट-कूट कर भरी हुई है। हाल ही में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को लेकर गौतम गंभीर ने पाकिस्तान को लेकर सख्त नाराजगी जाहिर की थी। इसके अलावा गंभीर ने शहीदों के बच्चों की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने का भी फैसला किया था।