
आईपीएल 2024 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की फाइनल रिटेन लिस्ट से साफ हो गया है कि एक बार फिर एमएस धोनी टीम की कमान संभालेंगे। लेकिन, सबसे बड़ी समस्या माही के घुटने की चोट लेकर है। आईपीएल के पिछले सीजन में माही अपनी चोट के कारण परेशान दिखे थे। उन्होंने खिताब जीतने के बाद मुंबई में घुटने की सर्जरी भी कराई थी। अब देखने वाली बात ये होगी कि आईपीएल 2024 के कितने मैच खेल पाएंगे। इसी बीच माही का मैदान में उतरने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे आईपीएल के अगले सीजन की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
बता दें कि एमएस धोनी हाल ही में पत्नी साक्षी के साथ हाल ही में अपने पैतृक गांच पहुंचे थे। उसी दौरान एक वीडियो ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी थी। उस वीडियो में माही सीढि़यों से उतरते समय घुटने की चोट से परेशान दिख रहे थे। वहीं, अब माही का जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर उनके फैंस खुश हो जाएंगे। इस वीडियो को उनकी चोट पर अपडेट के तौर देखा जा रहा है।
एमएस धोनी उतरे टेनिस कोर्ट में
एमएस धोनी का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में माही अपने कुछ मित्रों के साथ टेनिस खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो साफ नजर आ रहा है कि माही पूरी तरह से फिट हैं और अब शायद उनके घुटने में भी कोई परेशानी नहीं है। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए ये किसी खुशखबरी से कम नहीं, जो उन्हें 2024 में आईपीएल खेलते देखना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें : क्या पाक से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी भी छिनेगी? इस देश ने आईसीसी को दिया ऑफर
सीएसके के रिटेन खिलाडि़यों की लिस्ट
एमएस धोनी, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर, डेवॉन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, मिचेल सेंटनर, मोईन अली, माथीशा पथिराना, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, महेश तीक्षणा, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, राजवर्धन हंगरगेकर, शेक्ष रशीद, निशांत सिंधु, शिवम दुबे, सिमरजीत सिंह और तुषार देशपांडे।
यह भी पढ़ें :भारत के पास आज इतिहास रचने का मौका, तोड़ सकता है पाकिस्तान का ये नायाब रिकॉर्ड
Published on:
28 Nov 2023 12:38 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
