4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2019: मुंबई इंडियंस के लिए आई अच्छी खबर, जल्द टीम से जुड़ेंगे लसिथ मलिंगा

लसिथ मलिंगा जल्द ही मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से सीरीज खेल लौटे हैं मलिंगा पिछले मैच में हार गई थी मुंबई इंडियंस
less than 1 minute read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Mar 27, 2019

Lasith Malinga

मुंबई। IPL सीजन 12 में हार के साथ शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस के लिए एक अच्छी खबर आ गई है। दरअसल, श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा अब जल्द ही मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ जाएंगे। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मलिंगा को आईपीएल खेलने की अनुमति दे दी है।

जल्द ही मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ेंगे लसिथ मलिंगा

श्रीलंका की टी20 टीम के कप्तान लसिथ मलिंगा अभी साउथ अफ्रीका में सीरिज खेल कर वापस लौटे हैं। उस सीरीज के बाद ही उन्हें आईपीएल खेलना था, लेकिन वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सभी खिलाड़ियों के लिए एक नियम लागू कर दिया। नए नियम के मुताबिक, जो खिलाड़ी वर्ल्ड कप की टीम में खेलना चाहता है उसको श्रीलंका के घरेलू टूनामेंट में खेलना ही होगा नहीं तो वो वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा नहीं बन पायेंगे। इसी वजह से मलिंगा का आईपीएल में खेलना मुश्किल माना जा रहा था।

बोर्ड ने अनुमति देते हुए क्या कहा?

मलिंगा को आईपीएल खेलने की अनुमति देते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि हमें इसको लेकर कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकी आईपीएल एक बड़ा टूनामेंट है, जिसमें वर्ल्ड के सभी बड़े बल्लेबाज हिस्सा लेते है। आईपीएल मे खेलने से मलिंगा का ज्यादा अच्छा अभ्यास हो जायेगा।

अपना पहला मैच हार चुकी है मुंबई इंडियंस

आईपीएल में मलिंगा का मुंबई इंडियंस से जुड़ना आने वाले मैचों में बहुत ही फायदेमंद होने वाला है। मलिंगा मुंबई की टीम के बहुत बड़े गेदबाज है। मुंबई को पिछले मैच में मलिंगा की कमी खली थी। डेथ ओवर्स में बुमराह के अलावा कोई गेंदबाज ऐसा था नहीं जो ओवर खाली करा सके। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से था, जहां उसे हार का सामना करना पड़ा था।