
IPL 2025, Royal Challengers vs Super Kings: आईपीएल 2025 के 8वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। पिछले सीजन बेंगलुरु ने एक महत्वपूर्ण मुकाबले में सुपर किंग्स को हराकर प्लेऑफ्स में जगह पक्की की थी। चेपॉक में खेले जाने वाले इस मुकाबले में रजत पाटीदार वाली टीम ऋतुराज गायकवाड़ वाली सीएसके को हराकर बदला लेना चाहेगी। येलो आर्मी में एमएस धोनी सबसे बड़े स्टार हैं, जिनके संन्यास की चर्चा हमेशा खबरों में बनी रहती है। जब यही सवाल Grok, (सोशल मीडिया साइट) से पूछा गया तो उसने धोनी को सन्यास लेने की सलाह दी और ये भी बताया कि धोनी के संन्यास ने चेन्नई सुपर किंग्स को फायदा होगा।
Grok से जब पूछा गया कि क्या धोनी को संन्यास ले लेना चाहिए तो Grok ने जवाब दिया, "महेंद्र सिंह धोनी के IPL से संन्यास लेने का सवाल हमेशा चर्चा में रहता है, खासकर उनके फैंस के बीच। धोनी अब 43 साल के हैं और पिछले कुछ सीज़न से उनकी बल्लेबाजी में पहले जैसी निरंतरता नहीं दिखती, हालाँकि उनका अनुभव और कप्तानी कौशल अभी भी बेजोड़ है। धोनी ने पिछले सीजन कप्तान छोड़ दी थी और टीम 2024 IPL प्लेऑफ के करीब पहुंची थी। लेकिन यह भी सच है कि उनकी जगह नए खिलाड़ियों को मौका देने से टीम को लंबे समय के लिए तैयार करने में मदद मिल सकती है।"
Grok ने आगे लिखा, "अगर हम भावनाओं को अलग रखें, तो यह कहना ठीक होगा कि धोनी का संन्यास टीम के भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकता है, ताकि युवा खिलाड़ी जैसे ऋतुराज गायकवाड या अन्य उभरते सितारे आगे बढ़ सकें। फिर भी, धोनी का फैसला उनकी फिटनेस और जुनून पर निर्भर करता है और वो खुद कोचिंग या मेंटर की भूमिका में भी योगदान दे सकते हैं।"
धोनी लगातार 2008 से आईपीएल खेल रहे हैं। वह 14 सीजन में चेन्नई के कप्तान रहे और 5 बार टीम को खिताब जिताए। दो सीजन चेन्नई सुपर किंग्स को बैन झेलनी पड़ी थी, उस दौरान वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की ओर से खेले थे। धोनी ने अब तक 265 आईपीएल मैच खेले हैं और 5243 रन बनाए हैं। उन्होंने 24 अर्धशतक भी लगाए हैं। धोनी का स्ट्राइक रेट 137 का रहा है और उनके नाम 252 छक्के हैं। धोनी 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं लेकिन आईपीएल में फिर भी एक सुपरस्टार के तौर पर मैदान पर उतरते हैं। देखना होगा कि धोनी अब कब तक आईपीएल खेलते हैं।
Published on:
28 Mar 2025 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
