4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वनडे में गप्टिल का जलवा, डेढ़ महीने में लगी दीं तीन सेंचुरी

आईसीसी की वनडे की टॉप तीन रैंकिंग पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का कब्जा है। वहीं गप्टिल ने रैंकिंग में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है।
2 min read
Google source verification
Martin guptill

वनडे में गप्टिल का जलवा, डेढ़ महीने में लगी दीं तीन सेंचुरी

नई दिल्ली। विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने रणभेरी बजा दी है। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल बहुत अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भी दूसरी सेंचुरी लगा दी है। गप्टिल ने आक्रामक पारी खेलते हुए 88 गेंदों में 14 चौके और 4 छक्के की मदद से 118 रन की बेहतरीन पारी खेली। यह उनके वनडे करियर की 16वीं सेंचुरी है। उनकी इस पारी की बदौलत मेजबान कीवी टीम ने 8 विकेट से आसान जीत दर्ज की और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। इससे पहले मेहमान बांग्लादेश की टीम 49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 226 रन बना सकी। जवाब में कीवी टीम ने 36.1 ओवर में दो विकेट पर 229 रन बनाते हुए जीत दर्ज की।

डेढ महीने में लगाईं तीन सेंचुरी

मैन ऑफ द मैच चुने गए मार्टिन गप्टिल की इस साल के वनडे मैचों में यह तीसरी सेंचुरी है। उन्होंने इस वर्ष का अपना पहला मैच 3 जनवरी को श्ी लंका के खिलाफ खेला था। उन्होंने इस मैच में 139 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्के की मदद से 138 रन बनाए थे। बांग्लादेश के खिलाफ जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भी गप्टिल ने शतक लगाया था। उन्होंने 116 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के लगाते हुए नाबाद 117 रनों की विजयी पारी खेली थी। यह मैच नेपियर में खेला गया था। वही ये भी दिलचस्प बात है कि उन्होंने इस वर्ष सभी वनडे मैच घरेलू मैदान पर ही खेले हैं।

9 पारियों में बनाए 435 रन

गप्टिल ने इस साल अभी तक कुल 9 वनडे खेले हैं। उनकी जबरदस्त फॉर्म का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने इन मैचों में सबसे अधिक 3 सेंचुरी लगाते हुए 435 रन बनाए हैं। कीवी बल्लेबाज का औसत 54.37 का है, जबकि स्ट्राइकरेट 106.87 है। उन्होंने इस दौरान 40 चौके और 15 छक्के लगाए हैं।

टॉप-3 पर कीवियों का राज, रोहित शर्मा पिछड़े

इस मैच के बाद 2019 वनडे में अभी तक सबसे अधिक रन बनाने वाली लिस्ट में टॉप-3 पर कीवियों का कब्जा हो गया है। ओपनर मार्टिन गप्टिल (435) शतक लगाते ही दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, जो इस मैच से पहले रोहित शर्मा से पीछे थे। इस मामले में पहले नंबर पर उनके साथी रोस टेलर (10 मैच में 524 रन) हैं। वह इस वर्ष 500 रन पार करने वाले पहले और अभी तक इकलौते बल्लेबाज हैं।

तीसरे नंबर पर कप्तान केन विलियमसन

तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (10 मैच में 370 रन) हैं, जिन्होंने दूसरे मैच में 86 गेंदों में नाबाद 65 रनों की पारी खेली। चौथे नंबर पर भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा हैं। शर्मा ने 8 वनडे में 354 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और 2 अर्धशतक हैं। 5वें नंबर पर न्यूजीलैंड के ही हेनरी निकोल्स हैं। उन्होंने 10 वनडे मैच में 322 रन बनाए हैं।