5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस भारतीय मूल के गेंदबाज ने सात विकेट चटका ली हैट्रिक, ऐसा करने वाले इकलौते गेंदबाज

घरेलु टीम तस्‍मानिया और विक्टोरिया के बीच जारी इस मैच में संधू ने तस्‍मानिया की ओर खेलते हुए सात विकेट चटकाए हैं। संधू के इस प्रदर्शन के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें भारत के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज में मौका दे सकता है।
less than 1 minute read
Google source verification
sandhu

इस भारतीय मूल के गेंदबाज ने सात विकेट चटका ली हैट्रिक, ऐसा करने वाले इकलौते गेंदबाज

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के एक घरेलु वनडे टूर्नामेंट डोमेस्टिक वनडे कप में भारतीय मूल के युवा तेज़ गेंदबाज गुरिंदर संधू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनोखी हैट्रिक लेकर सब को चौका दिया है। घरेलु टीम तस्‍मानिया और विक्टोरिया के बीच जारी इस मैच में संधू ने तस्‍मानिया की ओर खेलते हुए सात विकेट चटकाए हैं। संधू के इस प्रदर्शन के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें भारत के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज में मौका दे सकता है।

संधू की हैट्रिक -
सिंधु द्वारा ली गई ये हैट्रिक किसी भी लेवल में उनके करियर की पहली हैट्रिक है। इतना ही नहीं इस हैट्रिक के साथ संधू तस्‍मानिया के लिए हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। संधू ने इस मैच में कई दिग्गजों को आउट किया। संधू ने विक्टोरिया के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे कैमरून व्हाइट को 88 के स्कोर पर मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया। उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को भी सस्ते में आउट किया। आखिरी ओवर की शुरुआत में विक्टोरिया का स्कोर 7 विकेट खोकर 274 था लेकिन आखिरी ओवर में संधू ने हैट्रिक ले विक्टोरिया को 274 पर ही ढेर कर दिया।

तस्‍मानिया की बल्लेबाजी -
इस आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी तस्‍मानिया की टीम ने खबर लिखे जाने तक 22 ओवर में 3 विकेट खोकर 91 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर कप्तान जॉर्ज बेली (11) और एलेक्स डूलन (23) रन बना कर खेल रहे हैं। इस से पहले मैथ्यू वेड(15) बेन मैकडेर्मोट (34) और जॉर्डन सिल्क (4) रन बना कर आउट हो चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग