8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MS धोनी के फैन पर भड़के हरभजन सिंह, कहा ‘हां वो ही भारत के लिए अकेला खेल रहा था’

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से हराकर इस चैंपियनशिप को जीत लिया है। इसके साथ ही पिछले 10 सालों से भारत का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना अब भी बरकरार है।

2 min read
Google source verification
harbhajan_singh.jpg

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के ओवल मैदान में 5 दिन चले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से हराकर इस चैंपियनशिप को जीत लिया है। इसके साथ ही पिछले 10 सालों से भारत का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना अब भी बरकरार है। टीम इंडिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस ने ट्विटर के जरिए अपना गुस्सा निकाला। इंग्लैंड में खेले गए फाइनल मैच में मिली हार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत को मिली लगातार नौवीं हार है। जिससे फैंस और भी ज्यादा भड़के हुए हुए। टीम इंडिया ने आखिरी आईसीसी ट्रॉफी साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीती थी। इसी वजह से एक और आईसीसी टूर्नामेंट में हार के बाद फैंस ने कैप्टन कूल को याद किया।

फैन का ट्वीट

WTC Final में टीम इंडिया की करारी हार के बाद धोनी के एक फैन ने ट्वीट किया, ना कोच, ना मेंटॉर, सिर्फ युवा खिलाड़ी खेले, क्योंकि सीनियर खिलाड़ियों ने जाने से मना कर दिया था। एक भी मैच में कप्तानी का अनुभव भी नहीं, फिर भी धोनी ने उस वक्त की सबसे मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराया था। ये कमाल उन्होंने कप्तानी की बागडोर संभालने के 48 दिन के बाद किया।

हरभजन सिंह ने किया ये ट्वीट

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस ट्वीट पर हरभजन सिंह ने रिएक्ट किया और शख्स को फटकार लगाते हुए लिखा, "हां जब ये मैच खेले गए थे तो यह युवा लड़का भारत से अकेला खेल रहा था.. अन्य 10 नहीं.. इसलिए अकेले ही उसने विश्व कप ट्राफियां जीतीं.. विडंबना यह है कि जब ऑस्ट्रेलिया या कोई अन्य देश विश्व कप जीतता है तो सुर्खियां कहता है कि ऑस्ट्रेलिया या इस देश जीता। लेकिन जब भारतीय जीतता है तो कहा जाता है कि कप्तान जीत गया.. यह एक टीम खेल है, जहां एक टीम साथ में जीतती और हारती है।

यह भी पढ़ें- WTC Final में भारत की हार के बाद, गौतम गंभीर का ये पुराना वीडियो हो रहा वायरल

फैंस ने कर दिया ट्रोल

भज्जी ने जो कहा इसमें कुछ गलत नहीं था। लेकिन, फिर भी धोनी के फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर पर ट्रोल हो गए। किसी ने कहा कि वो धोनी से जलते हैं तो किसी ने कुछ और कहा. हर किसी ने उदाहरण के साथ हरभजन को उनके बयान पर लपेटे में लिया।

यह भी पढ़ें- WTC Final में भारत की हार के बाद, गौतम गंभीर का ये पुराना वीडियो हो रहा वायरल