
,
एक बार फिर टीम इंडिया आईसीसी चैंपियनशिप से बाहर होने को मजबूर हो गई। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया द्वारा भारत को 209 रनों के बड़े अंतर से हराने के बाद गौतम गंभीर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 2013 के बाद से टीम इंडिया ने कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है, जबकि 4 बार खिताबी मुकाबले में पहुंचने के बाद हार मिली। फैंस गुस्सा हैं और उतना ही गुस्से में पूर्व क्रिकेटर भी हैं। गौतम गंभीर का जो पुराना वीडियो वायरल हुआ है उसमें वह FICCI के एक कार्यक्रम में टीम इंडिया पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। डब्ल्यूटीसी फाइनल में टीम इंडिया की हार का प्राथमिक कारण कुछ ऐसा था जिसका उन्होंने वास्तव में पहले ही संकेत दिए थे। WTC के फाइनल में दो-तीन खिलाड़ियों पर बहुत ज्यादा निर्भरता ही टीम इंडिया को ले डूबी।
गौतम गंभीर के वायरल वीडियो में क्या है?
उस पुराने वीडियो में गौतम गंभीर इस बात का जिक्र करते नजर आ रहे हैं कि टीम इंडिया कैसे जीत सकती है। गंभीर ने कहा कि अगर आप जीतना चाहते हो तो किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर रहना बंद करना होगा। आपको पूरी टीम को प्रोत्साहित करना होगा, उसका समर्थन करना होगा। तभी टीम इंडिया को जिस जीत की तलाश है वह पूरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- IND vs AUS: टीम इंडिया की हार पर सचिन तेंदुलकर का फूटा गुस्सा, टीम के लिए कही ये बातें
WTC के फाइनल में टीम इंडिया की 209 रनों से हार
बता दें कि डब्ल्यूटीसी के फाइनल में दो-तीन खिलाड़ियों पर हद से ज्यादा निर्भरता टीम इंडिया को ले डूबी। एक टीम के तौर पर भारत का प्रदर्शन नजर नहीं आ रहा था। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 444 रनों का लक्ष्य दिया था। मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 469 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी उसकी पहली पारी सिर्फ 296 रनों पर सिमट गई।
Published on:
12 Jun 2023 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
