
हरभजन सिंह की भविष्यवाणी, बोले- सीएसके समेत इन 4 टीमों का प्लेऑफ खेलना तय।
ipl 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन अब धीरे-धीरे आखिरी दौर की ओर बढ़ रहा है। आईपीएल 2023 के तहत फिलहाल 46 लीग मुकाबले खेले जा चुके हैं और 24 लीग मुकाबले बाकी हैं। हालांकि अभी तक कोई भी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी है। कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स को छोड़कर बाकी सात टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इसी बीच भारतीय पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चार टीमों को लेकर भविष्यवाणी की है। इतना ही नहीं भज्जी ने एमएस धोनी के आईपीएल से संन्यास को लेकर भी बयान दिया है।
आईपीएल के मौजूदा सीजन की अंक तालिका पर गौर करें तो हार्दिक पांड्या अगुवाई वाली गत विजेता गुजरात टाइटंस 12 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है। इसके बाद एलएसजी और सीएसके 11-11 प्वाइंट्स के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स 10-10 अंकों के साथ क्रमश: चौथे, 5वें और छठे पायदान पर हैं।
भज्जी ने बताया चेन्नई के अलावा ये तीन टीम पहुंच सकती हैंं प्लेऑफ में
टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में बताया कि कौन सी चार टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचना तय है। उनके हिसाब से इस बार सीएसके के अलावा मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं।
यह भी पढ़ें : पर्पल की दौड़ में पीयूष चावला की एंट्री, जानें ऑरेंज-पर्पल कैप की लिस्ट का ताजा हाल
बोले- मैंने पिछले साल ही कह दिया था कि धोनी इस साल आईपीएल खेलेंगे
हरभजन सिंह से जब एमएस धोनी के आईपीएल से संन्यास को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ किया कि केवल एमएस धोनी ही यह जानते हैं कि वह संन्यास कब लेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने पिछले साल कह दिया था कि धोनी इस साल खेलेंगे। हालांकि अब मुझे यह नहीं पता कि वे अगले साल भी आईपीएल खेलेंगे या नहीं? अगर वह अगला सीजन खेलते हैंं तो फैंस को खुशी होगी।
यह भी पढ़ें : विराट कोहली से लड़ाई के बाद अब गौतम गंभीर ने उगली आग, ये क्या कह दिया
Published on:
04 May 2023 10:19 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
