6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्ल्ड कप के लिए हरभजन ने भी चुनी अपनी टीम, ऋषभ पंत को नहीं मिला मौका

हरभजन सिंह ने रविंद्र जड़ेजा को भी संभावित के तौर पर टीम में चुना है।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Feb 12, 2019

harbhajan

IPL Auction 2019: रिटेन किए गए ये खिलाड़ी टीम के लिए बन सकते हैं सिरदर्द, प्रदर्शन है बड़ी वजह

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप को लेकर तमाम दिग्गज क्रिकेटर अपने-अपने मुताबिक टीम इंडिया का चयन कर रहे हैं। इस बीच भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने भी वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनी है। हरभजन सिंह की टीम में वो सभी खिलाड़ी हैं, जिन्हें लगातार अभी खेलने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा कई भज्जी की टीम हैरान करने वाली भी है।

हरभजन की टीम में सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि उन्होंने धुंआधार बल्लेबाजी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में नहीं रखा है। वर्ल्ड कप के लिए ऋषभ पंत के नाम की वकालत सुनीव गावस्कर और सौरव गांगुली भी कर चुके हैं। ऋषभ पंत हाल ही में न्यूजीलैंड में खत्म हुई टी-20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा ने अपनी टीम में उन खिलाड़ियों को भी चुना है, जो फिलाहल टीम के साथ रेग्युलर नहीं हैं। इनमें उमेश यादव का नाम शामिल है।

इसके अलावा भज्जी ने सबको चौंकाते हुए अपनी टीम में ऑलराउंडर विजय शंकर को शामिल किया है, जो हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में अच्छे प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे। विजय शंकर की वर्ल्ड कप के लिए दावेदारी काफी कमजोर मानी जा रही है। वहीं रवींद्र जडेजा को भी उन्होंने संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया है।

वर्ल्ड कप के लिए हरभजन की टीम

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अंबाती रायुडु, एमएस धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, दिनेश कार्तिक, उमेश यादव और विजय शंकर।
संभावित: रवींद्र जडेजा