9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hardik Pandya ने पास किया फिटनेस टेस्ट, खेलेंगे ODI मैच, Rohit Sharma को लेकर भी आया बड़ा अपडेट

Hardik Pandya Rohit Sharma Fitness Test: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी और एक चिंताजनक खबर है। हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वह धर्मशाला में होने वाली वनडे सीरीज़ के लिए तैयार हैं, लेकिन रोहित शर्मा की फिटनेस पर BCCI से बड़ा अपडेट आया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jun 09, 2026

Hardik Pandya, Rohit Sharma, India vs Afghanistan ODI 2026, Hardik Pandya Fitness Test, Rohit Sharma Injury Update

रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या (Photo - IANS)

Hardik Pandya Rohit Sharma Fitness Test: अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे (ODI) सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है, तो वहीं एक सस्पेंस भी खड़ा हो गया है। टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) पूरी तरह फिट घोषित कर दिए गए हैं। बेंगलुरु में बीसीसीआई (BCCI) के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' (CoE) की स्पोर्ट्स साइंस टीम ने उन्हें खेलने की हरी झंडी दे दी है।

हार्दिक ने नेट पर फेंके पूरे 10 ओवर

32 साल के हार्दिक पंड्या IPL 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलते समय पीठ के दर्द (Back Spasms) से परेशान थे, जिसकी वजह से वह कई मैच नहीं खेल पाए थे। विदेश में छुट्टियां मनाने के बाद वह 2 जून को बेंगलुरु पहुंचे। पिछले 5 दिनों में उन्होंने वहां कड़ा अभ्यास किया और मैच जैसी परिस्थितियों में पूरे 10 ओवर गेंदबाजी भी की। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें कोई दर्द नहीं है और वह पूरी तरह फिट हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच रविवार, 14 जून 2026 को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (HPCA Stadium, Dharamshala) में खेला जाएगा।

रोहित शर्मा को लेकर अभी भी फंसा है पेंच

एक तरफ जहां हार्दिक की वापसी तय हो गई है, वहीं पूर्व कप्तान और सीनियर ओपनर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। रोहित शर्मा भी आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग (Hamstring) की चोट से परेशान थे और मुंबई इंडियंस के लिए 5 मैच नहीं खेल पाए थे। रोहित भी फिटनेस टेस्ट के लिए बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पहुंच चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें डॉक्टरों से क्लीन चिट (Clearance) नहीं मिली है।

हालांकि, टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने उम्मीद जताई है कि रोहित शर्मा भी जल्द ही फिट होकर टीम के साथ जुड़ जाएंगे। अब देखना यह होगा कि हार्दिक पंड्या सीधे धर्मशाला में टीम से जुड़ते हैं या फिर चंडीगढ़ में चल रहे प्रैक्टिस कैंप में हिस्सा लेने पहुंचेंगे।