17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हार्दिक पांड्या आज वेलेंटाइन डे पर नताशा संग लेंगे 7 फेरे, 3 दिन तक चलेगा शादी का फंक्शन

Hardik Pandya-Natasha Wedding : भारत के स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर पत्नी नताशा संग सात फेरे लेकर शादी करने जा रहे हैं। हार्दिक पत्नी नताशा संग आज वेलेंनटाइन डे पर उदयपुर में 7 फेरे लेंगे। शादी का फंक्शन तीन दिन तक चलेगा। जिसमें कुछ करीबियों के साथ कई फिल्म स्टार और क्रिकेटर्स शिरकत करने वाले हैं।

2 min read
Google source verification
hardik-pandya-natasa-stankovic-to-marry-in-udaipur-on-valentine-day.jpg

हार्दिक पांड्या आज वेलेंटाइन डे पर नताशा संग लेंगे 7 फेरे।

Hardik Pandya-Natasha Wedding : भारतीय टीम के स्टार ऑल राउंडर और टी20 टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हार्दिक पत्नी नताशा संग आज उदयपुर में 7 फेरे लेंगे। हार्दिक और नताशा ने दूसरी बार शादी के लिए वेलेंटाइन डे को चुना है। जानकारी के अनुसार, शादी का फंक्शन तीन दिन तक चलेगा। हालांकि अभी तक यह जानकारी बाहर नहीं आई है कि शादी के फंक्शन्स कहां होने वाले हैं। इस शादी के लिए हार्दिक-नताशा के साथ परिवार के लोग उदयपुर पहुंच चुके हैं, वेडिंग वेन्यू को अभी भी सीक्रेट रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक-नताशा की शादी में कुछ करीबियों के साथ कई फिल्म स्टार और क्रिकेटर्स के शामिल होने की उम्मीद है।


बता दें कि तीन साल बाद हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक एक बार फिर शादी करने जा रहे हैं। वेलेंटाइन डे के मौके पर दोनों व्हाइट वेडिंग करेंगे। बता दें कि हार्दिक-नताशा ने 31 मई 2020 में लॉकडाउन के दौरान मुम्बई में कोर्ट मैरिज की थी। लॉकडाउन के दौरान उनकी आलीशान शादी की ख्वाहिशें पूरी नहीं हो सकी थीं, ऐसे में वह अब व्हाइट वेडिंग करने जा रहे हैं।

बेटा होगा शादी में शामिल

शादी के एक साल बाद दोनों एक बेटे के पेरेंट्स बने। अब हार्दिक और नताशा की इच्छा हिंदू रीति रिवाज से शादी करने की है। इसलिए उन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग के उदयपुर को चुना है। इस शादी में उनका बेटा भी शामिल होगा। बताया जा रहा है कि शादी के कार्यक्रम 13 फरवरी से ही शुरू हो चुके हैं, जो 16 फरवरी तक चलेंगे। हालांकि शादी आज 14 फरवरी को होगी।

यह भी पढ़े - दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन तय! टीम इंडिया से कटेगा इस दिग्गज का पत्ता

झील किनारे होगी शादी

झीलों की नगरी उदयपुर में कई डेस्टिनेशन वेडिंग हो चुकी हैं। मुख्य रूप से लेक पैलेस, उदय विलास, लीला, जग मंदिर, फतह प्रकाश होटल्स सेलेब्रिटी की पहली पसंद रहे हैं। ये सभी होटल्स झील के किनारे स्थित हैं। जहां से बेहतरीन नजारा देखने को मिलता है। उम्मीद है कि हार्दिक-नताशा की शादी भी इन्हीं में से किसी होटल में हो सकती है।

यह भी पढ़े - WPL नीलामी में मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी, जानें हरमन-शेफाली और जेमिमा कितने में बिकीं