13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WPL नीलामी में स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी, जानें हरमन-शेफाली और जेमिमा कितने में बिकीं

Women's Premier League Auction : महिला प्रीमियर लीग 2023 का ऑक्शन मुंबई जियो कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है। स्मृति मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.40 कराेड़ की सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा है। जबकि दूसरे नंबर पर बिकने वाली एस्ले गार्डनर हैं, जिन्हें गुजरात ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Feb 2023, 4:54 PM IST

157.jpg

WPL नीलामी में स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी।

Women's Premier League Auction : महिला प्रीमियर लीग 2023 का ऑक्शन मुंबई जियो कन्वेंशन सेंटर में किया जा रहा है। आज डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में 90 स्लॉट के तहत कुल 409 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जाएगी। इन खिलाड़ियों में 246 भारतीय क्रिकेटर और 163 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। अब तक लगाई गई बोली में स्मृति मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.40 कराेड़ की सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा है। जबकि दूसरे नंबर पर बिकने वाली एस्ले गार्डनर हैं, जिन्हें गुजरात ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। वहीं भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ 80 लाख में तो शेफाली वर्मा को दिल्ली कैपिटल ने पूरे दो करोड़ में खरीदा है।


भारतीय खिलाड़ी स्मृति मंधाना को लेकर महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन में जैसी उम्मीद की जा रही थी, उन पर उसी तरह से बोली लगी है। स्मृति मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक सबसे ज्यादा रकम 3 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा है। बता दें कि स्मृति मंधाना को फ्रेंचाइजी क्रिकेट का सबसे बड़ा चेहरा माना जा रहा है, क्योंकि उनमें कप्तानी की क्षमता है। स्मृति विमेन बिग बैश लीग और इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग के लिए भी खेलती हैं।

स्मृति पर धनवर्षा

स्मृति मंधाना की बात करें ताे वह भारतीय महिला टीम के लिए ओपनिंग करती हैं। भारत की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना तेज गति से रन बनाने में माहिर हैं। मंधाना को टीम का कप्तान भी बनाया जा सकता है। भारत के लिए 112 टी-20 इंटरनेशनल में स्मृति ने 123.13 के स्ट्राइक रेट से 2651 रन बनाए हैं।मंधाना का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था।

यह भी पढ़े - दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन तय! टीम इंडिया से कटेगा इस दिग्गज का पत्ता

हरमन 1.80 करोड़ में मुंबई की हुईं

वहीं, भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की बात करें ताे उन्हें मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा है। वह मिडिल ऑर्डर की विस्फोटक बल्लेबाज हैं। हरमन 2020 के टी20 विश्व कप और बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम को फाइनल तक ले जाने में सफल रही थीं। उन्होंने भारत के लिए 146 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में करीब 107 के स्ट्राइक रेट से 2940 रन ठोके हैं। वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करती हैं।

यह भी पढ़े - WPL की नीलामी में इन 2 समलैंगिक जोड़ियों पर भी लगेगी बोली, जानें क्या है बेस प्राइस