हार्दिक ने कहा-
हार्दिक ने कहा, "सबसे बड़ी समस्या यह है कि आप एक खिलाड़ी की तुलना दूसरे से करते हो और अचानक अगर कुछ गलत हो जाता है, तो लोग कहते हैं कि अरे यह तो कपिल की तरह नहीं है। मैं कभी भी कपिल नहीं बनना चाहता। मुझे हार्दिक पांड्या ही रहने दें। मैं अपनी पहचान के साथ ही खुश हूं।" भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, "मैंने अभी तक अपने करियर में 40 वनडे, 10 टेस्ट मैच खेले हैं और मैं अब भी हार्दिक ही हूं, कपिल नहीं हूं। उस युग में कई दिग्गज निकले। ऐसे में मुझे हार्दिक ही रहने दें। किसी और के साथ मेरी तुलना करना बंद करें। अगर आप मेरी तुलना बंद कर देंगे, तो मुझे खुशी होगी।"