5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हार्दिक पांड्या NCA में द्रविड़ के अंडर लेंगे ट्रेनिंग, फिट होने में लग जाएंगे 15-20 दिन

- हार्दिक पांड्या ( Hardik Pandya ) चोट की वजह से लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं
2 min read
Google source verification
Hardik pandya

Hardik pandya

नई दिल्ली। टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ( Hardik Pandya ) की फिटनेस पर टीम मैनेजमेंट की नजर बनी हुई है। पांड्या की फिटनेस को ही ध्यान में रखते हुए चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान अभी नहीं किया है। इस बीच बड़ी जानकारी ये आई है कि हार्दिक पांड्या अब राष्ट्रीय क्रिकेट संघ (एनसीए) में राहुल द्रविड़ की टीम के मार्गदर्शन में रिहैब प्रक्रिया शुरू करेंगे। इस प्रक्रिया के अंदर खिलाड़ी अपनी चोट से रिकवरी करता है।

पांड्या को ये ट्रेनिंग पूरी करने में लगेगा 2 हफ्ते से ज्यादा का समय

मुंबई में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में अभ्यास के दौरान टीम प्रबंधन ने पांड्या से कहा था कि वह एनसीए में अपना रिहैब पूरा करें। टीम प्रबंधन से जुड़े एक अधिकारी ने मीडिया को बताया है कि पांड्या से एनसीए में रिहैब पूरा करने को कहा गया है और इसे पूरा होने में तकरीबन 15-20 दिन का समय लगेगा। सूत्र ने बताया, "जब पांड्या ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले भारतीय टीम के साथ अभ्यास किया था तो टीम प्रबंधन ने उनसे मंगलवार से ट्रेनिंग शुरू करने को कहा गया था। यह मुख्यत: दो सप्ताह का कार्यक्रम होगा इसके बाद वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार होंगे।"

गांगुली ने NCA में रिहैब की कही थी बात

पांड्या और बुमराह ने अपनी चोटों को ठीक करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनर राजनीकांत शिवागनम की सेवाएं ली थीं। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने हालांकि साफ कर दिया है कि सभी खिलाड़ियों को एनसीए में रिहैब करना होगा। गांगुली ने कहा था, "मैं द्रविड़ से मिला था, हमने एक सिस्टम बना दिया है। गेंदबाजों को एनसीए जाना होगा। अगर किसी और ने उनका इलाज किया है तो उन्हें एनसीए आना होगा।"

उन्होंने कहा, "कारण जो कोई भी हो, हम हर चीज को समायोजित कर लेंगे। हम इस बात को भी सुनिश्चित करेंगे कि खिलाड़ी यहां आराम से रहे और उसे ऐसा नहीं लगे कि वह अलग-थलग है।"