Hardik Pandya T20 Record: आईपीएल 2025 का 20वां मुकाबला सोमवार 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली मुंबई को इस मैच में 12 रन से हार का सामना करना पड़ा है। एमआई की ये चौथी हार है। अब तक पांच में चार मैच हारने वाली मुंबई टीम पॉइंट्स टेबल में दो अंक के साथ 8वें पायदान पर पहुंच गई है। भले ही बतौर कप्तान हार्दिक पंड्या मैच हार गए, लेकिन उन्होंने टी20 में बतौर ऑलराउंडर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं।