5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हरमनप्रीत कौर

#ICCWomensWorldT20 के अपने पहले मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तूफानी शतक से टीम को टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत दिलाई।
2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Nov 10, 2018

हरमनप्रीत कौर

T20 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हरमनप्रीत कौर

नई दिल्ली। महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतक बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। 29 साल की हरमनप्रीत ने यहां जारी आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड पर इस T20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में 34 रनों की आसान जीत दर्ज की।


हरमनप्रीत का तूफानी शतक, बने ये रिकॉर्ड-
कप्तान हरमनप्रीत ने 51 गेंदों पर 103 रन की तूफानी शतकीय पारी में 7 चौके और 8 छक्के लगाए। हरमनप्रीत ने पहले 50 रन 33 गेंदों में और अगले 50 रन मात्र 16 गेंदों में ही जड़ डाले। हरमनप्रीत टी-20 विश्वकप में शतक बनाने वाली दुनिया की तीसरी महिला क्रिकेट खिलाड़ी बन गई हैं। हरमनप्रीत की इस शतकीय पारी की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 194 रन का स्कोर बनाया। महिला टी-20 विश्वकप में किसी भी टीम द्वारा बनाया यह अब तक का सर्वोच्च स्कोर है।

हरमनप्रीत-रॉड्रिगेज ने टीम को संभाला-
भारत ने गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने एक समय 40 रन के अंदर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए। लेकिन, इसके बाद हरमनप्रीत और रॉड्रिगेज ने चौथे विकेट के लिए 134 रन की शानदार साझेदारी कर भारतीय टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 194 रन तक पहुंचा दिया। तानिया भाटिया ने नौ, स्मृति मंधाना ने दो, डायलन हेमलता ने 15 और वेदा कृष्णामूर्ति ने नाबाद दो रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से लीह ताहुहु ने दो और जैस वाटकिन, लीह कास्पेरेक तथा सोफी डेवाइन ने एक-एक विकेट चटकाए।

न्यूजीलैंड के लिए बड़ा पड़ा स्कोर-
पहाड़ जैसे स्कोर के जवाब में न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की। सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स ने 67(50) रनों की पारी खेली। पर उनको दूसरी ओर से साथ नहीं मिला। ऑफ स्पिनर डायलन हेमलथा और लेग स्पिन गेंदबाज पूनम यादव ने 3-3 विकेट झटक न्यूजीलैंड की पारी में से सारा विस्फोट निकाल दिया, जिस कारण न्यूजीलैंड बड़े स्कोर का पीछा करने में असमर्थ रही। न्यूजीलैंड ने 9 विकेट खोकर 160 रन बनाए।